न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पृथ्वीराज के जन्मदिन पर खलीफा का पोस्टर और टीजर जारी, परेश की ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर आया सामने

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन आज गुरुवार (16 अक्टूबर) को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें हर ओर से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 8:25:38

2 News : पृथ्वीराज के जन्मदिन पर खलीफा का पोस्टर और टीजर जारी, परेश की ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर आया सामने

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन आज गुरुवार (16 अक्टूबर) को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें हर ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच पृथ्वीराज की नई फिल्म 'खलीफा' से उनका फर्स्ट लुक और टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। इस एक्शन-थ्रिलर में वे आमिर अली नाम के एक कुख्यात गोल्ड स्मगलर का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को वैसाख डायरेक्ट कर रहे हैं। पृथ्वीराज ने भी इसका एक पोस्टर अपनी एक्स टाइमलाइन पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “पीढ़ियों से चली आ रही एक दुश्मनी का होगा अंत। 'खलीफा - द रूलर' अगले ओणम पर होगी रिलीज, आमिर अली अपना बदला लेगा।”

इसका टीजर भी यूट्यूब पर जारी किया गया है। इसकी शुरुआत एक समाचार बुलेटिन की आवाज से होती है, जिसमें न्यूज एंकर बोलता है, “पुलिस और सीमा शुल्क अधिकारियों ने मध्य पूर्व से संचालित एक करोड़ों डॉलर के सोने की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। बताया गया है कि यह रैकेट लंदन, नेपाल और केरल के नेटवर्क के जरिए चलाया जा रहा है।” फिर एक बुजुर्ग से पूछताछ करता एक कस्टम अधिकारी दिखाई देता है। वह उसे डराता है और उस पर नई-नई धाराओं सहित कड़ा अधिनियम लगाने की धमकी देता है। वह कहता है कि कोफेपोसा अधिनियम किसके लिए लगाया गया था।

फिर वह दक्षिण भारत के सबसे बड़े गोल्ड स्मगलर का नाम लेता है। इसके बाद पृथ्वीराज की एंट्री होती है। इसमें वह धमाकेदार एक्शन भी करते नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ हैरतअंगेज स्टंट भी हैं। बता दें पृथ्वीराज ने फिल्म के यूके शेड्यूल में अपने हिस्से की शूटिंग अगस्त में पूरी कर ली थी। 'खलीफा' की शुरुआत 2022 में होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इसकी पहली शूटिंग इस साल शुरू हो सकी है। यह अगले साल रिलीज होगी। फिल्म 'खलीफा' के जरिए पृथ्वीराज और वैसाख करीब 15 साल बाद एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे।

दोनों ने आखिरी बार फिल्म 'पोक्किरी राजा' की थी, जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी जिनु वी अब्राहम ने लिखी है, जो पृथ्वीराज की पिछली फिल्मों 'मास्टर्स', 'लंदन ब्रिज' और 'कडुवा' के लिए जाने जाते हैं। पृथ्वीराज कुछ बॉलीवुड मूवी में भी काम कर चुके हैं। वे पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और इस साल आई ‘सरजमीं’ का हिस्सा थे, जिसमें काजोल और इब्राहिम अली खान भी थे।

prithviraj sukumaran,actor prithviraj sukumaran,prithviraj birthday,khalifa movie,khalifa teaser,paresh rawal,the taj story,the taj story trailer

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी ‘द ताज स्टोरी’, डायरेक्टर हैं तुषार अमरीश गोयल

दिग्गज एक्टर परेश रावल की आगामी कोर्टरूम ड्रामा 'द ताज स्टोरी' का ट्रेलर आज गुरुवार (16 अक्टूबर) को रिलीज हो गया। वार्निम ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और सीए सुरेश झा की निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है और विकास राधेशम इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। इस दमदार फिल्म की झलक दिखाते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “हम छोड़ेंगे नहीं खोलेंगे। द ताज स्टोरी का ट्रेलर अब उपलब्ध है, द ताज स्टोरी 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।”

ट्रेलर में परेश ‘विष्णु दास’ की भूमिका में दिखते हैं, जो एक गाइड होते हैं। इस बीच ताजमहल के पीछे की सच्चाई को उजागर करने की उनकी खोज उन्हें एक ऐसे रास्ते पर ले जाती है जो सदियों पुरानी मान्यताओं को चुनौती देती है और दबी हुई सच्चाइयों को उजागर करती है। वे ताजमहल की बनावट पर सवाल उठाते हैं। ताजमहल के पीछे की सच्चाई जानने के लिए वे कोर्ट पहुंच जाते हैं, जहां उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। परेश और जाकिर हुसैन के बीच अदालती बहस को दिखाया गया है।

फिल्म में अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ के संगीत से सजी 'द ताज स्टोरी' एक निडर सामाजिक ड्रामा है। फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। परेश की गिनती बॉलीवुड के प्रतिभाशाली कलाकारों में होती है। वे चार दशक से भी ज्यादा समय से एक्टिव हैं और विविध भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह