न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रिंस ने पत्नी-बेटी के साथ फोटो शेयर कर अटकलों पर लगाया विराम, राहा को संभालते दिखे रणबीर

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। फैंस उन पर बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। हालांकि पिछले काफी समय से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 12:18:46

2 News : प्रिंस ने पत्नी-बेटी के साथ फोटो शेयर कर अटकलों पर लगाया विराम, राहा को संभालते दिखे रणबीर

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। फैंस उन पर बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। हालांकि पिछले काफी समय से मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि प्रिंस और युविका के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। अब कपल ने लोहड़ी के खास मौके पर एक साथ फैमिली फोटो शेयर कर उनके रिश्ते में दरार को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में प्रिंस और युविका एक साथ पोज दे रहे हैं। प्रिंस ने बेटी को गोद में लिया हुआ है।

युविका पॉपकॉर्न और मूंगफली की एक प्लेट पकड़े हुए हैं। प्रिंस ने कैप्शन में लिखा, “हमारी पहली लोहड़ी परिवार।” उनके रिश्ते में तब दरार नजर आने लगी थी जब बेटी के जन्म के बाद युविका अपनी मां के पास जाकर रहने लग गई थीं। इसके बाद प्रिंस के बर्थडे और अन्य इवेंट्स पर भी कपल अलग-अलग नजर आया। फैंस को लगने लगा कि दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा। प्रिंस ने अपने व्लॉग्स में भी खुलासा किया था कि युविका ने बेटी की डिलीवरी की सही डेट उन्हें नहीं बताई जिसकी वजह से वो उस समय उसके पास नहीं पहुंच पाए।

इसके अलावा युविका, प्रिंस की बर्थडे पार्टी में नहीं थीं। प्रिंस ने 24 नवंबर को 34वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पार्टी से तस्वीरें शेयर की थीं, जहां प्रिंस अपनी बेटी के साथ पोज देते नजर आ रहे थे लेकिन युविका गायब रहीं। कैप्शन में प्रिंस ने एक इमोशनल नोट लिखा और बताया कि उन्होंने बेटी का नाम एकलीन रखा। बता दें प्रिंस हाल ही एमटीवी पर शुरू हुए लोकप्रिय रियलिटी शो ‘रोडीज’ में गैंग लीडर के रूप में नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर और बेटी राहा का खेलते हुए वीडियो आया सामने

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों किसी फिल्म में तो नजर नहीं आ रहीं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आलिया अपने जीवन की झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। आलिया और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर पैपराजी की फेवरेट हैं। हाल ही कपल को राहा के साथ शहर के पैडल कोर्ट में देखा गया। इस दौरान जहां आलिया कोर्ट में अपना एथलेटिक पक्ष दिखाने में बिजी थीं, वहीं दूसरी तरफ रणबीर बेटी का ख्याल रखने और उनके साथ मस्ती करते नजर आए।

इस बीच रणबीर, आलिया और राहा के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जो फैंस का दिल जीत रहे हैं। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने वीडियो शेयर किए हैं। इनमें से एक में रणबीर को राहा को दौड़ते समय गिरने के बाद संभालते देखा गया। रणबीर बेटी को लेकर नीचे बैठ जाते हैं और फिर उनकी चोट पर हाथ फेरते हुए उन्हें दुलारते हैं।

रणबीर का बेटी के लिए ये प्यार देखकर यूजर भी इमोशनल हो रहे हैं। इस दौरान आलिया ब्लैक शॉट्स और व्हाइट टी-शर्ट में स्पोर्टी लुक में दिखीं। रणबीर ने खाकी पैंट, व्हाइट टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहने थे। राहा प्रिंटेड शॉर्ट्स और टी-शर्ट में क्यूट लग रही थीं। गौरतलब है कि हाल ही आलिया-रणबीर अपने पूरे परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए थाईलैंड गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा