न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मैक्सवेल के साथ शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रीति ने दिया मुंहतोड़ जवाब, विराट के संन्यास पर दी यह रिएक्शन

पंजाब किंग्स की सह मालकिन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल-18 को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रीति अपनी टीम के अधिकतर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 May 2025 11:24:12

2 News : मैक्सवेल के साथ शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रीति ने दिया मुंहतोड़ जवाब, विराट के संन्यास पर दी यह रिएक्शन

पंजाब किंग्स की सह मालकिन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल-18 को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रीति अपनी टीम के अधिकतर मुकाबलों में स्टेडियम में मौजूद रहकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करती हैं। हाल ही प्रीति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ बातचीत कर रही थीं कि तभी एक यूजर ने उनसे ऐसा सवाल कर दिया जिस पर वो बुरी तरह भड़क गईं। प्रीति एक्स (ट्विटर) पर अपने चाहने वालों के साथ लाइव चैट (#pzchat) कर रही थीं तभी एक फैन ने उनकी टीम के सदस्य ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को लेकर उनसे ऐसा अटपटा सवाल पूछा, जिसके बाद एक्ट्रेस का गुस्सा फूट गया।

यूजर ने मैक्सवेल की खराब फॉर्म के बारे में बात करते हुए प्रीति से ये सवाल कर डाला कि मैम मैक्सवेल की आपसे शादी नहीं हुई, इसलिए तो वो आपकी टीम से अच्छा नहीं खेल पा रहा? इस पर प्रीति ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, “क्या आप ये सवाल सभी टीमों के पुरुष टीम मालिकों से पूछेंगे या ये भेदभाव सिर्फ महिलाओं के प्रति है? मुझे कभी नहीं पता था कि महिलाओं के लिए कॉर्पोरेट सेटअप में बने रहना कितना मुश्किल है, जब तक कि मैं क्रिकेट में नहीं आ गई।

मुझे यकीन है कि आपने ये सवाल मजाक में पूछा है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप वास्तव में अपने सवाल को देख सकते हैं और समझ सकते हैं कि आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि अगर आप वास्तव में समझते हैं कि आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह अच्छा नहीं है। मुझे लगता है कि मैंने पिछले 18 सालों से बहुत मेहनत करके अपनी पहचान बनाई है, इसलिए कृपया मुझे वो सम्मान दें जिसकी मैं हकदार हूं और लिंग भेदभाव बंद करें। धन्यवाद।”

उल्लेखनीय है कि मैक्सवेल का इस सीजन में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। मैक्सवेल को पंजाब ने पिछले साल आईपीएल मेगा ऑक्शन में 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। मैक्सवेल ने अभी तक 7 मैच में सिर्फ 48 रन बनाए हैं। हालांकि पूर्व में मैक्सवेल ने कुछ सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाई।

preity zinta,actress preity zinta,kings punjab,preity zinta kings punjab,ipl 18,preity maxwell,virat kolhi,virat kohli retirement,preity virat

मैं टेस्ट क्रिकेट खासकर विराट कोहली के लिए देखती थी : प्रीति जिंटा

विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। विराट के इस ऐलान से कई फैंस उदास हो गए। अब प्रीति जिंटा ने भी संन्यास पर प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने प्रीति से पूछा, “मैम जब आपने सुना कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?” इस पर प्रीति ने कहा, “मैं टेस्ट क्रिकेट खासकर विराट कोहली के लिए देखती थी। उन्होंने अपनी प्रतिस्पर्धा और श्रेष्ठता हासिल करने की इच्छा के साथ खेल में बहुत सारा जुनून और बहुत सारा कैरेक्टर डाला है।

मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट फिर कभी वैसा ही होगा। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारे मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों को बड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी क्योंकि विराट, रोहित और अश्विन जैसे खिलाड़ी अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। पिछले महीने विराट और प्रीति की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के आईपीएल मैच के बाद तस्वीर खूब वायरल हुई थी। प्रीति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह 7 साल के बड़े ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। प्रीति डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल, शबाना आजमी और अली फजल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी