न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रीति के घर गूंजीं जुड़वां बच्चों की किलकारियां, ‘भाभीजी’ सुन हंस पड़ीं पत्रलेखा, वेबसीरीज में दिखेंगे ‘वनराज’

अपनी प्यारी स्माइल से फैंस के दिलों में बसीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की जिंदगी खुशियों से भर गई हैं। दरअसल 46 साल की प्रीति के घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 12:58:52

प्रीति के घर गूंजीं जुड़वां बच्चों की किलकारियां, ‘भाभीजी’ सुन हंस पड़ीं पत्रलेखा, वेबसीरीज में दिखेंगे ‘वनराज’

अपनी प्यारी स्माइल से फैंस के दिलों में बसीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की जिंदगी खुशियों से भर गई हैं। दरअसल 46 साल की प्रीति के घर सरोगेसी के जरिये जुड़वां बच्चों की किलकारियां गूंजने लगी हैं। प्रीति ने इंस्टाग्राम के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। प्रीति ने लिखा कि मैं सभी के साथ आज की सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बेहद खुश हैं और हमारा दिल आभार और प्यार से भरा हुआ है क्योंकि हम अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत कर रहे हैं। हम जिंदगी के इस नए पड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

मैं डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट को इस खूबसूरत जर्नी के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं। आप सबको ढेर सारा प्यार। प्रीति ने अमेरिकन सिटिजन जेन गुडइनफ के साथ 29 फरवरी 2016 को लॉस एंजिलस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। यह शादी राजपूती अंदाज में हुई थी। इनकी वेडिंग फोटो करीब 6 महीने बाद सामने आई थीं। दोनों अमेरिका में रहते हैं। जीन फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। वे प्रीति से 10 साल छोटे हैं। प्रीति ने 1998 में आई फिल्म 'दिल से' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। वे अंतिम बार 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में दिखी थीं। प्रीति आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंजाइजी की को ऑनर हैं।

राजकुमार और पत्रलेखा ने एयरपोर्ट पर दिए जमकर पोज

चंडीगढ़ में सोमवार (15 नवंबर) को शादी के बंधन में बंधे एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा बुधवार रात मुंबई लौट आए। वे एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले चलते और तस्वीरों के लिए पोज देते देखे गए। कपल को पैपराजी ने घेर लिया और दोनों उनके कैमरे के लिए स्माइलिंग पोज देने लगे। इस बीच एक फोटोग्राफर ने पत्रलेखा को 'भाभीजी' कहकर बुलाया और उनके कैमरे की तरफ देखने को कहा। इस पर पत्रलेखा काफी जोर से हंस पड़ीं। पत्रलेखा का दिल खोलकर हंसते हुए यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

पत्रलेखा पति की तरफ देखकर ‘भाभीजी’ शब्द को दोहराती हैं और हंस पड़ती हैं। राजकुमार ने एयरपोर्ट पर एक ढीली कम्फर्टेबल व्हाइट शर्ट और मैचिंग पैंट पहन रखी थी। पत्रलेखा एक सिंपल रेड साड़ी में दिखीं, जिसे उन्होंने एक ब्रालेट ब्लाउज के साथ पेयर किया। उन्होंने बालों को सेंटर पार्टिंग करके पीछे लो पोनी में बांधा हुआ था। उनका मंगलसूत्र आकर्षण का केंद्र था। मिनिमल मेकअप में रेड लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप लुक को कंप्लीट किया। उल्लेखनीय है कि 11 साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे राजकुमार और पत्रलेखा की शादी ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिसोर्ट में हुई थी।

preity zinta,patralekha,sudhanshu pandey,gene goodenough,rajkumar rao,anupama,bollywood news in hindi

अनुपमा में वनराज की भूमिका निभा दर्शकों का प्यार बटोर रहे हैं सुधांशु पांडे

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल अनुपमा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह डेली सोप अधिकतर समय टीआरपी में पहले स्थान पर रहता है। सीरियल में वनराज शाह का किरदार अदा करने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने भी घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। सुधांशु जल्द ही एक वेबसीरीज में नजर आने वाले हैं, जो एक राजनीतिक ड्रामा है। सुधांशु इसमें एक युवा राजनेता की भूमिका निभाएंगे। सुधांशु ने बताया कि नई सीरीज एक पूर्व वायु सेना पर्सनल और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिहाग गोरा द्वारा निर्मित, निर्देशित और लिखित है। यह उनके उपन्यास डे टर्न्स डार्क से रूपांतरित है।

सीरीज की शूटिंग राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुई है। मैं एक युवा राजनेता की भूमिका निभा रहा हूं जो भ्रष्ट नहीं है और अपने गांव के लोगों के लिए अच्छा करना चाहता है। मैं लंबे समय से एक ब्रेक चाहता था। इसलिए मैंने एक छोटा ब्रेक लिया और अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मनाने चला गया। हालांकि यात्रा चार दिन की थी और अनुपमा के निर्माताओं के पास टेलीकास्ट करने के लिए मेरे पर्याप्त फुटेज थे इसलिए मेरे पास कुछ समय बचा था। तो मैं अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए राजस्थान गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर