न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रीति ने विराट की फोटो लगा ट्रॉल करने वाले को दिया करारा जवाब, शबाना ने ‘डब्बा कार्टेल’ को इसलिए कहा हां

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों प्रीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 2:32:50

2 News : प्रीति ने विराट की फोटो लगा ट्रॉल करने वाले को दिया करारा जवाब, शबाना ने ‘डब्बा कार्टेल’ को इसलिए कहा हां

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों प्रीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर (X) पर अपने फैंस के साथ #Pzchat किया। इस दौरान कुछ लोग उन्हें ट्रॉल करने की कोशिश करने लगे। हालांकि प्रीति ने एक यूजर को करारा जवाब दिया। ट्रॉलर्स का जवाब देते हुए प्रीति ने एक पोस्ट लिखी कि उन्हें भारत की कितनी याद आती है और एक ट्रॉल ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, “लाहौर फिल्म के लिए संघी को खुश करती जिंटा।”

यह बात प्रीति को नागवार गुजरी और उन्होंने लिखा, “जो अपनी शक्ल दिखाने के लायक नहीं है और विराट की फोटो इस्तेमाल कर रहा है...उसे कमेंट करने का कोई हक नहीं है...” प्रीति ने विराट का नाम इसलिए लिखा क्योंकि जिसे एक्ट्रेस ने जवाब दिया, उसके अकाउंट पर क्रिकेटर की तस्वीर प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर लगी हुई थी। हालांकि बाद में इसे बदलकर कुत्ते की तस्वीर लगा दी गई। एक यूजर ने पोस्ट किया, “विराट की फोटो कहां लगा रहे हैं मैडम? ये तो किसी कुत्ते की फोटो है उसके PFP में।”

दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, “प्रीति जी विराट जी को क्यों तोड़ा???” इस पर प्रीति ने जवाब देते हुए लिखा, “कृपया ऐसा मत कहिए। मैं विराट को बहुत पसंद करती हूं। वह ट्रॉल विराट कोहली की फोटो को अपनी DP के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था, इसलिए मैंने उस पर जवाब दिया। जो लोग सेलिब्रिटी के चेहरे को अपनी DP के तौर पर छिपाते हैं और दूसरों को ट्रॉल करते हैं, उन्हें मेरी टाइमलाइन पर पोस्ट करने की अनुमति नहीं है। बस इतना ही!” हाल ही केरल कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल ने प्रीति पर 18 करोड़ रुपए के कर्ज माफी के बदले में अपने सोशल मीडिया अकाउंट भाजपा को सौंपने का आरोप लगाया था।

preity zinta,actress preity zinta,preity troller,virat kohli,preity virat,shabana azmi,actress shabana azmi,dabba cartel,dabba cartel web series,farhan akhtar

‘डब्बा कार्टेल’ को शबाना के सौतेले बेटे फरहान और उनकी पत्नी की कंपनी ने किया है प्रोड्यूस

शबाना आजमी करीब 5 दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी अदाकारी हर वर्ग के लोगों का दिल जीतने में सफल रहीं। अब शबाना ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। नेटफ्लिक्स पर उनकी वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ आज शुक्रवार (28 फरवरी) को रिलीज होगी। शबाना इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में शबाना से पूछा गया कि उन्होंने इस सीरीज के लिए हां क्यों की थी?

इसके जवाब में शबाना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो कैसे ये सीरीज के लिए हां ना कहतीं, उनके बेटे और बहू इसमें शामिल हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान शबाना से पूछा गया कि क्या उन्होंने शो के लिए इसलिए हां किया क्योंकि कोविड के वक्त वो अपने घर में परिवार के साथ थीं और इस शो के प्रोडयूसर (फरहान अख्तर) भी घर में ही थे। इस पर शबाना ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं था। क्योंकि बहू ने लिखा और बेटे ने प्रोड्यूस किया है तो मेरी क्या मजाल की किसी तरह से और वो भी कोविड के जमाने में ना बोल दूं।

वो तो मैंने एक्सेप्ट कर लिया। बता दें कि इस फिल्म को उनके सौतेले बेटे और उनकी पत्नी यानी फरहान और शिबानी डांडेकर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। शबाना की शादी मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर के साथ हुई है। जावेद के पहली पत्नी हनी ईरानी से बेटा फरहान और बेटी जोया अख्तर हैं। वैसे शबाना का रिश्ता फरहान और जोया के साथ काफी अच्छा है। इसके बारे में शबाना ने खुद बताया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ