न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रीति जिंटा ने दरियादिली दिखा शहीदों को दी इतनी राशि, दिल्ली के खिलाफ मैच में इस बात से भड़कीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी फिल्म के बजाय किसी और कारण से सुर्खियों में है। वो कारण है आईपीएल-18 टूर्नामेंट। प्रीति किंग्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 May 2025 8:16:59

2 News : प्रीति जिंटा ने दरियादिली दिखा शहीदों को दी इतनी राशि, दिल्ली के खिलाफ मैच में इस बात से भड़कीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी फिल्म के बजाय किसी और कारण से सुर्खियों में है। वो कारण है आईपीएल-18 टूर्नामेंट। प्रीति किंग्स पंजाब टीम की मालकिन हैं और वह उसके लगभग हर मैच के लिए स्टेडियम में नजर आती हैं। प्रीति खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन तो करती ही हैं, साथ ही वह फैंस के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहती हैं। प्रीति शनिवार (24 मई) को जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के लिए भी पहुंची थीं। हालांकि पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच प्रीति ने एक ऐसा काम किया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। प्रीति ने भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए सेना के जवानों के परिवारों की मदद के लिए बड़ा दान दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति ने शहीदों की विधवा पत्नियों और उनके बच्चों की परवरिश के लिए एक बड़ी रकम का दान दिया है। प्रीति ने पंजाब किंग्स के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड में अपने हिस्से से ये बड़ी रकम आर्मी वूमेंस वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) में दान दी है।

प्रीति ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी भावनाओं का इजहार किया और अपने डोनेशन के बारे में बताया। हालांकि उन्होंने रकम का खुलासा नहीं किया लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 1.10 करोड़ रुपए का दान किया। प्रीति ने ये रकम भारतीय सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान की AWWA शाखा को दान किया है। प्रीति ने बताया कि वो खुद दक्षिण-पश्चिम कमान में गई थी। उन्होंने इसका वीडियो भी पोस्ट किया। जयपुर में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में सेना की इसी कमान के मुखिया और AWWA की स्थानीय प्रमुख समेत कई सैनिकों के परिवार भी स्टेडियम में मौजूद थे। ये सभी पंजाब की ओर से आमंत्रित थे।

preity zinta,actress preity zinta,operation sindoor,indian army,ipl 18,kings punjab,delhi capitals,karun nair,preity umpire

प्रीति ने अंपायरिंग पर जमकर निशाना साधा, कहा-यह एक बड़ी गलती थी

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है। प्रीति ने तीसरे अंपायर के विवादास्पद फैसले पर एतराज जताने का काम किया है। मैच के बाद सोशल मीडिया पर प्रीति ने अंपायरिंग पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह एक बड़ी गलती थी। इस स्तर के बड़े टूर्नामेंट में इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए थी। दरअसल यह घटना पंजाब की पारी के 15वें ओवर में हुई, जब उसके बल्लेबाज शशांक सिंह ने दिल्ली के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाया।

मैदानी अंपायर तीसरे अंपायर के पास मामला ले गए कि यह बाउंड्री है या नहीं, इसका पता चल सके। इसके बाद जो हुआ, उससे टीम के साथ-साथ फैंस भी हैरान रह गए। बाउंड्री पर कैच लेने की कोशिश करने वाले फील्डर करुण नायर ने छक्के का इशारा किया, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे एक रन करार दिया। जिसके बाद प्रीति ने इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रीति ने लिखा, “इतने हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट में, तीसरे अंपायर के पास इतनी तकनीक होने के बावजूद, ऐसी गलतियां अस्वीकार्य हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए। मैंने खेल के बाद करुण से बात की और उन्होंने पुष्टि की कि यह निश्चित रूप से छक्का था! बस, मेरी बात खत्म।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी