बॉलीवुड जगत में इन दिनों ईद को लेकर माहौल नजर आ रहा है। हर बार की तरह इस साल भी बाबा सिद्दीकी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सलमान खान सहित बड़े और छोटे पर्दे के कई सेलेब्स ने इस पार्टी में शिरकत की। पति मुफ्ती अनस के साथ पार्टी में प्रेग्नेंट सना खान भी पहुंची लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा घटित हो गया जिसके चलते उनके पति को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि सना को सोशल मीडिया पर अपने पति की सफाई तक देनी पड़ गई। चलिए जानते है आखिर हुआ क्या था?














