न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रतीक और पत्रलेखा की फिल्म ‘फुले’ का ट्रेलर रिलीज, ‘भाबीजी घर पर हैं’ के लेखक मनोज संतोषी का निधन

समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। निर्माताओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 8:25:18

2 News : प्रतीक और पत्रलेखा की फिल्म ‘फुले’ का ट्रेलर रिलीज, ‘भाबीजी घर पर हैं’ के लेखक मनोज संतोषी का निधन

समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। निर्माताओं ने आज सोमवार (24 मार्च) को इसका ट्रेलर जारी कर दिया। फिल्म में एक्टर प्रतीक गांधी ‘ज्योतिराव फुले’ और एक्ट्रेस पत्रलेखा उनकी पत्नी ‘ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले’ की भूमिका में हैं। ट्रेलर में महान सुधारकों के अथक संघर्ष की झलक दिखाई गई है। उन्होंने समकालीन महाराष्ट्रीयन पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं, खासकर विधवाओं और दलितों की खराब हालत को बदलने के लिए जोर लगाया था।

ट्रेलर में फुले दंपत्ति महिलाओं की शिक्षा, विधवाओं के अधिकारों और हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान की वकालत करते और विरोध का सामना करते नजर आए। दमदार डायलॉग और इंटेंस सीन से दंपत्ति के उन परंपराओं के खिलाफ विद्रोह को दिखाया गया है, जो निचली जातियों के लिए शिक्षा और सम्मान तक पहुंच को सीमित करना चाहती थीं। फिल्म का डायरेक्शन अनंत महादेवन ने किया है। डांसिंग शिवा फिल्म्स और किंग्समेन प्रोडक्शंस ने फिल्म का निर्माण किया है। 'फुले' 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रतीक ने फिल्म के बारे में कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे स्क्रीन पर ऐसी भूमिका निभाने का मौका मिला। मैं समाज से कई गलत चीजों को खत्म करने वाले महान लोगों के संघर्ष और लोगों के विरोध को महसूस कर सकता हूं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक पुरानी सामाजिक व्यवस्था को खत्म किया, जो किसी भी तरह से ठीक नहीं थी और निचले पायदान पर मौजूद लोगों पर अत्याचार करने के लिए बनाई गई थी।

पत्रलेखा ने कहा कि ज्योतिराव फुले के साथ ‘सावित्री बाई’ ने भारत में आधुनिक शिक्षा और सामाजिक समानता की नींव रखी। उन्होंने हमारे देश में बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव लाया, लेकिन उनकी कहानी को पर्याप्त रूप से नहीं बताया गया। मुझे खुशी है कि अनंत सर ने उनके जीवन पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया और मुझे उनका किरदार निभाने का मौका मिला।

phule movie,phule trailer,pratik gandhi,patralekhaa,pratik patralekhaa,bhabhiji ghar par hain,writer manoj santoshi,manoj santoshi death

कैंसर से जूझ रहे थे मनोज संतोषी, लिखे हैं कई लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल

मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘भाबीजी घर पर हैं’ सहित कई कॉमेडी सीरियल के लेखक मनोज संतोषी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे 49 साल के थे। वे लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। आज सोमवार (24 मार्च) को उन्होंने होमटाउन अलीगढ़ में अपनी अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज को लिवर का कैंसर था। अभी तक मनोज के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि नहीं की है और न ही ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोडक्शन हाउस ने इसकी कोई सूचना दी है।

इसी साल फरवरी में ‘एफआईआर’ फेम एक्ट्रेस कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर मनोज की बीमारी को लेकर पोस्ट शेयर की थी। कविता ने उनके लिए फैंस से गुहार लगाई थी कि वो उस शख्स के लिए प्रार्थनाएं करें, जिन्होंने दशकों तक देश को हंसाया है। कविता ने तब बताया था कि एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे उनका ख्याल रख रही हैं।

शिल्पा ने शुरुआत में ‘भाबीजी…’ सीरियल में ‘अंगूरी भाभी’ का रोल किया था। आपको बता दें मनोज ने ‘ऑफिस ऑफिस’, ‘एफआईआर’, ‘हप्पू की उलटन पलटन’, ‘जीजाजी छत पर हैं’, ‘मे आई कम इन मैडम?’ और ‘यस बॉस’ जैसे सुपरहिट शो में काम कर चुके हैं। उन्हें कॉमेडी के लेखक के रूप में जाना जाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी