न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रतीक बब्बर ने वेलेंटाइन डे पर की पूजा बनर्जी के साथ शादी, मां को याद कर हुए भावुक, शेयर की शादी की तस्वीरें

एक्टर राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड पूजा बनर्जी के साथ शुक्रवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 12:42:00

प्रतीक बब्बर ने वेलेंटाइन डे पर की पूजा बनर्जी के साथ शादी, मां को याद कर हुए भावुक, शेयर की शादी की तस्वीरें

एक्टर राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड पूजा बनर्जी के साथ शुक्रवार को वेलेंटाइन डे पर शादी कर ली। दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी लगी। वे कई सालों से एक-दूसरे के साथ थे और सभी लोग उनके रिश्ते के बारे में जानते थे। शादी मुंबई के बांद्रा में हुई जो स्मिता का घर था। ये एक निजी समारोह था, जिसमें केवल करीबी दोस्त ही शामिल हुए। प्रतीक ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है।

दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए, मंगलसूत्र पहनाते हुए और गले लगते हुए नजर आए। दूल्हा और दुल्हन ने अपनी शादी के लिए मशहूर डिजाइनर तरुण ताहिलियानी के डिजाइन किए गए ऑफ व्हाइट कलर के कपड़े पहने थे और दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे थे। इस दौरान कपल मैचिंग आउटफिट में नजर आया। प्रिया ने लाइट क्रीम कलर के लहंगे पर गोल्डन वर्क वाली चोली पहनी थी। इसके साथ मोतियों और ग्रीन कलर का हार पहना था।

वहीं प्रतीक ने क्रीम कलर की शेरवानी और पगड़ी पहनी थी। उनकी शादी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में प्रतीक मंडप पर बैठे इमोशनल नजर आए और मां को याद कर उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। फिर उनकी पत्नी ने उन्हें गले लगाया और संभाला। इन तस्वीरों व वीडियो पर फैंस और बॉलीवुड की हस्तियां कमेंट कर रही हैं।

प्रतीक ने बताया, क्यों की दिवंगत मां के घर में शादी

एक फैशन और लाइफस्टाइल मैग्जीन से बातचीत करते हुए प्रतीक बब्बर ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने आखिरकार अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर में शादी क्यों की? इंटरव्यू के दौरान प्रतीक ने अपने वेडिंग वेन्यू के इमोशनल महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हम एक घर की शादी चाहते थे और अपनी लव ऑफ लाइफ से यहां शादी करने से अच्छा और क्या ही होता, ये पहला घर जो मेरी मां ने खरीदा था।

यहां शादी करना उन्हें आत्मा में सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका था। प्रतीक और पूजा ने करीब चार साल तक डेट किया और साल 2023 के वेलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। बता दें ये प्रतीक की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी सान्या सागर के साथ हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड