न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रतीक ने शादी में पिता को भी नहीं बुलाया, भाई ने किया खुलासा, इस एक्टर ने बुर्ज खलीफा में की शादी

दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और एक्टर राज बब्बर के बेटे एक्टर प्रतीक बब्बर (38) तलाक के दो साल बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। प्रतीक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 7:04:25

2 News : प्रतीक ने शादी में पिता को भी नहीं बुलाया, भाई ने किया खुलासा, इस एक्टर ने बुर्ज खलीफा में की शादी

दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और एक्टर राज बब्बर के बेटे एक्टर प्रतीक बब्बर (38) तलाक के दो साल बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। प्रतीक अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ आज शुक्रवार (14 फरवरी) को वेलेंटाइन डे के मौके पर सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रतीक ने शादी में अपने परिवार को आमंत्रित नहीं किया है। यहां तक कि उन्होंने अपने पिता को भी नहीं बुलाया। प्रतीक के सौतेले भाई एक्टर आर्य बब्बर ने इस बात का खुलासा किया है।

आर्य ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमें एक परिवार के तौर पर इनवाइट नहीं किया गया है। मुझे यकीन है कि हम अभी भी करीब हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह कैसे हुआ। मुझे लगता है कि किसी ने उसे भड़काया है और उसके दिमाग पर पूरा काबू पा लिया है। मेरी मां ही हैं जिन्होंने इस डिसफंक्शनल परिवार को फंक्शनल बनाया है। अगर आपको मेरी मां को नहीं बुलाना, तो कम से कम पापा को बुला सकते हो। जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है, कोई घर में से ही उसे इंफ्लुएंस कर रहा है। मैं नहीं चाहता कि ये प्रतीक है और मैं नहीं मानता कि वो ऐसा है। बता दें आर्य, राज बब्बर की पहली पत्नी नादिरा का बेटा है। उसके एक बहन जूही बब्बर भी हैं।

साल 1986 में राज व स्मिता ने अपने बेटे प्रतीक का स्वागत किया। प्रतीक को जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण स्मिता का निधन हो गया। उनके असामयिक निधन के बाद राज, नादिरा के पास लौट आए। उल्लेखनीय है कि प्रतीक ने इससे पहले साल 2019 में सान्या सागर के साथ शादी की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। कपल ने साल 2023 में तलाक ले लिया था। प्रतीक ने 'जाने तू या जाने ना', 'एक दीवाना था' जैसी फिल्मों में काम किया है।

साहिल खान ने इनके साथ की शादी, शेयर की तस्वीरें और वीडियो

एक्टर और फिटनेस एंटरप्रेन्योर साहिल खान (48) शादी के बंधन में बंध गए हैं। साहिल ने आज 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा (22) के साथ शादी की और इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। शादी 9 फरवरी को हो गई थी, लेकिन उन्होंने अभी तक यह सभी से छुपाकर रखा था।

साहिल ने डेकोरेशन की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “फाइनली, शादी हो गई। बधाई और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। सभी लवर्स को वेलेंटाइन डे मुबारक। आप सभी को इस जिंदगी में प्यार, खुशी और सफलता मिले।” साहिल ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें मिलेना दिख रही हैं और शादी का केक भी नजर आ रहा है। साहिल ने कैप्शन में लिखा, “शादी का केक। मेरी जिंदगी का सबसे जरूरी केक। मैंने शादी कर ली है।”

गौरतलब है कि कोलकाता में पैदा हुए साहिल ने साल 2001 में 'स्टाइल' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में शरमन जोशी, रिया सेन और शिल्पी मुद्गल भी थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। बाद में साहिल ने 'एक्सक्यूज मी', 'ये है जिंदगी', 'डबल क्रॉस', 'अलादीन' और 'रामा : द सर्वाइवर' जैसी फिल्मों में काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ