एक्टर व लीडर राज बब्बर व दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे एक्टर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल वेलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को सात फेरे लेगा। उन्होंने नवंबर 2023 में सगाई की थी। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ा मुंबई के बांद्रा स्थित प्रतीक के घर पर एक छोटे से पारिवारिक समारोह में शादी करेगा, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। शादी एक पारंपरिक समारोह होगी। प्रतीक की यह दूसरी शादी होगी।
उन्होंने इससे पहले साल 2019 में गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी की थी, लेकिन साल 2023 में उनका तलाक हो गया। प्रतीक ने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा था कि हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, इसी वजह से हमने शादी की। मैं उस रिश्ते को पूरी इज्जत देना चाहता हूं। हम दोनों अलग-अलग लोग थे और हमारे पास एक-दूसरे को समझने का समय नहीं था। मुझे लगता है कि शादी से पहले एक-दूसरे को समझना बेहद जरूरी है। वह शादी जल्दी हो गई थी, और कुछ पारिवारिक दबाव भी था।
मैं 32 का था और 35 तक बच्चों की चाहत थी। तलाक के बाद प्रतीक की जिंदगी में प्रियंका के रूप में नया प्यार आया। प्रतीक ने कहा कि वे प्रियंका के जीवन में होने के लिए खुद को धन्य मानते हैं और उनके प्रति काफी आकर्षित हैं। सगाई के बाद से ये कपल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं।














