न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रतीक और प्रिया ने राज बब्बर से रिश्ते पर कही यह बात, अमिताभ के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने की शादी

एक्टर व लीडर राज बब्बर व दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे एक्टर प्रतीक बब्बर इन दिनों पर्सनल लाइफ के विवादों को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 1:03:58

2 News : प्रतीक और प्रिया ने राज बब्बर से रिश्ते पर कही यह बात, अमिताभ के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने की शादी

एक्टर व लीडर राज बब्बर व दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे एक्टर प्रतीक बब्बर इन दिनों पर्सनल लाइफ के विवादों को लेकर चर्चाओं में हैं। कुछ दिनों पहले प्रतीक ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ शादी की है। प्रतीक और प्रिया वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधे थे। इस दौरान उनकी परिवार से अनबन की खबरें छायी रहीं। दरअसल प्रतीक ने अपने पिता को शादी का निमंत्रण नहीं दिया था। अब प्रतीक और प्रिया ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

कपल ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया कि उन्हें इस तरह की किसी भी अफवाह से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि राज बब्बर के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं है। प्रिया ने कहा कि हम इस बारे में सार्वजनिक तौर पर कोई बात करना पसंद नहीं करते हैं। इससे जुड़ी चीजें पहले ही इंटरनेट पर मौजूद हैं। लोग इससे जुड़ी जानकारी के लिए पुरानी चीजों को पढ़ सकते हैं। कोई भी किसी के स्पेशल दिन पर बेवजह टिप्पणी नहीं कर सकता है। अगर मैंने और प्रतीक ने इस पर चुप रहने का रास्ता चुना है, तो वह सम्मान के कारण है। लोगों को लग रहा है कि हमने किसी के साथ सही नहीं किया है, लेकिन असल में वह कभी परिवार था ही नहीं।

राज बब्बर का प्रतीक के जीवन से कोई लेना-देना ही नहीं था, तो अब 30 साल बाद इस तरह के सवाल आखिर क्यों उठाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस बीच प्रतीक ने अपने पिता का नाम हटाकर मां का नाम अपना लिया है। प्रतीक ने इसका कारण बताते हुए कहा कि मुझे सिर्फ अपनी मां और उनकी विरासत से जुड़े रहना है। मैं चाहता हूं कि मेरे नाम में उनकी पहचान बनी रहे। जिंदगी में मैं अपनी मां की तरह ही बनना चाहता हूं। अपने पिता की तरह बिल्कुल भी नहीं। यह मेरे जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। बता दें प्रतीक की पहली शादी सान्या सागर के साथ हुई थी।

दोनों ने साल 2019 में शादी रचाई थी। एक साल बाद ही मतभेद होने पर दोनों अलग हो गए। फिर जनवरी 2023 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। प्रतीक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे। इसमें वो एक खूंखार नेगेटिव किरदार निभाएंगे। वे हाल ही सयानी गुप्ता के साथ ‘ख्वाबों का झमेला’ और ‘धूम धाम’ मूवी में यामी गौतम व प्रतीक गांधी के साथ नजर आए थे।

prateik babbar,raj babbar,prateik raj,priya banerjee,prateik priya marriage,smita patil,ayesha kapur,actress ayesha kapur,black movie,rani mukerjee,amitabh bachchan,adam oberoi,ayesha adam

आयशा कपूर ने अमिताभ और रानी की फिल्म ‘ब्लैक’ में निभाया था अहम किरदार

अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की मूवी ‘ब्लैक’ काफी चर्चित रही थी। इसमें रानी के किरदार ‘शेल मैकनेली’ के बचपन का रोल एक्ट्रेस आयशा कपूर ने निभाया था। अब आयशा से जुड़ी खबर ये है कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एडम ओबेरॉय के साथ शादी कर ली है। शादी 22 मार्च को दिल्ली में हुई। इससे पहले आयशा को बैचलरेट पार्टी के लिए कोवलम बीच पर देखा गया था। शादी के दिन आयशा ने पिंक लहंगा, जबकि एडम ने इस मौके पर पेस्टल शेरवानी और पिंक साफा पहना था।

बता दें कि तमिलनाडु के ऑरोविले में पली-बढ़ी आयशा हाईडिजाइन के मालिक दिलीप कपूर की बेटी हैं। हाईडिजाइन एक मशहूर लेदर प्रोडक्ट ब्रांड है। आयशा फिल्मों में काम करने के साथ न्यूट्रीशिएन का काम भी करती हैं। आयशा इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशन हेल्थ कोच हैं। आयशा ने कुछ समय पहले लंबे ब्रेक के बाद ‘हरि का ओम’ नामक फिल्म के साथ वापसी की है। आयशा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में ‘ब्लैक’ फिल्म के लिए कहा था कि यह मेरे लिए एक ड्रीम रोल था।

ये फिल्म हिंदी और इंग्लिश में रिलीज हुई थी, इसे लेकर मैं बहुत कंफर्टेबल थी। प्रोडक्शन हाउस के साथ मेरा तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था और फिर कुछ फिल्में बंद हो गई, मैंने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। इसके बाद मेरे माता-पिता ने जोर देकर कहा कि मुझे कॉलेज जाना होगा और मैं फिर से पढ़ाई करने लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार