न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : घर खर्च चलाने के लिए इस एक्ट्रेस का तोड़ना पड़ा था गुल्लक, नीतू ने ऋषि की याद में शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही युवा के यूट्यूब चैनल पर माता-पिता की आर्थिक तंगी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Feb 2025 2:29:11

2 News : घर खर्च चलाने के लिए इस एक्ट्रेस का तोड़ना पड़ा था गुल्लक, नीतू ने ऋषि की याद में शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही युवा के यूट्यूब चैनल पर माता-पिता की आर्थिक तंगी को याद करते हुए वह रो पड़ीं। प्राजक्ता ने कहा कि मुझे याद है कि जब मैं 12 साल की थी, तब मैं स्कूल या ट्यूशन से वापस आती थी। मम्मी और पापा मुझे प्यार से बिठाते थे, मुझे वह समय याद है क्योंकि मुझे लगभग ऐसा लगता था कि मैं एक एडल्ट हूं जिस तरह से वे मुझसे बात करते थे। वे बोले आबू हम इस महीने थोड़ा स्ट्रगल कर रहे हैं, इसलिए हमें तुम्हारा गुल्लक तोड़ना होगा। मैंने कहा, 'ठीक है।’

उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं, हम तुम्हारे लिए नया गुल्लक लाएंगे। यह मेरे लिए अब बहुत इमोशनल है लेकिन मुझे यह घटना दुखद नहीं लगती। मुझे असल में यह एक बहुत ही सामान्य घटना लगती है। अब जब मैं बड़ी हो गई हूं तो संभवतः मैं उस उम्र में हूं जब तुमने मुझसे यह पूछा था इसलिए मैं तुमसे पूछना चाहती हूं, 'क्या वह मुश्किल था?' जवाब में प्राजक्ता के पिता मनोज ने कहा कि हां...उस समय, मैं मल्टी-लेवल मार्केटिंग कंपनी में काम कर रहा था। उस समय भारत में एक नया चलन था।

उस समय, 1999-2000 में मैंने उस कंपनी में बहुत सारा पैसा लगाया, लगभग ₹11 लाख, मेरी सारी बचत और कंपनी दिवालिया हो गई। उसके बाद, मैं खाली हो गया...उस समय मैंने टैक्सी चलाई, कुछ भी काम नहीं कर रहा था। मेरे पास घर पर महीनेभर के खर्च के लिए पैसे नहीं थे। मैंने रिश्तेदारों और दोस्तों से मदद लेने की पूरी कोशिश की लेकिन नहीं मिली। मेरा आखिरी ऑप्शन अपना गुल्लक तोड़ना था और उस रकम से हमें उस महीने के खर्च में मदद मिली। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि प्राजक्ता का सपोर्ट और अपने परिवार को चलाने में मदद, तब से शुरू हुई।

गौरतलब है कि प्राजक्ता ने मुंबई में एक आरजे के रूप में करिअर शुरू किया। फिर उन्होंने यूट्यूब चैनल MostlySane लॉन्च किया। साल 2020 में उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म ‘ख्याली पुलाव’ रिलीज की। प्राजक्ता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ (2020) में एक्टिंग की। साल 2022 में वह धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में नजर आईं। साल 2023 में उन्होंने एक टेलीप्ले ‘ये शादी नहीं हो सकती’ में भी काम किया। वह अनु मेनन की मिस्ट्री फिल्म ‘नीयत’ का भी हिस्सा थीं।

prajakta kioli,actress prajakta koli,youtuber prajakta koli,prajakta father,prajakta sruggle,neetu kapoor,rishi kapoor,neetu rishi

नीतू कपूर के पति ऋषि कपूर ने साल 2020 में दुनिया को कह दिया था अलविदा

मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में हो गया था। वे 2 साल तक ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से जूझते रहे। उनकी पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर अक्सर ऋषि को याद कर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनसे जुड़ी यादों को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नीतू ने इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इसमें ऋषि अपना पसंदीदा खाना खाते हुए मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। वीडियो उस समय का है जब ऋषि न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे थे।

इसमें ऋषि पसंदीदा और टेस्टी बिरयानी का आनंद लेते हुए दिखे, जो फिल्म प्रोड्यूसर स्वाति शेठी ने उनके लिए बनाई थी। ऋषि कहते हैं, 'मम्म, ये बहुत अच्छी है, लाजवाब। धन्यवाद।’ बैकग्राउंड में नीतू के चेहरे पर मुस्कान थी। ऋषि की खुशी को देखकर वे भी काफी अच्छा फील कर रही थीं। नीतू ने कैप्शन में लिखा, “जब @samosastories ने ऋषि जी के लिए न्यूयॉर्क में खाना बनाया था।’

ऋषि को साल 2018 में ल्यूकेमिया होने का पता चला था। इसके बाद वे इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए, जहां उन्होंने लगभग एक साल बिताया। इस दौरान उनके परिवार और दोस्तों ने उनका पूरा साथ दिया। वे सितंबर 2019 में भारत लौट आए थे। उल्लेखनीय है कि ऋषि और नीतू ने कई सफल फिल्मों में साथ काम किया। फैंस को उनकी जोड़ी खूब पसंद आती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ