न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक के साथ विवाह बंधन में बंधीं प्राजक्ता, इस एक्टर ने भी की गर्लफ्रेंड के साथ शादी

मशहूर यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता मंगलवार (25 फरवरी) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल संग विवाह बंधन में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 11:16:55

2 News : लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक के साथ विवाह बंधन में बंधीं प्राजक्ता, इस एक्टर ने भी की गर्लफ्रेंड के साथ शादी

मशहूर यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता मंगलवार (25 फरवरी) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल संग विवाह बंधन में बंध गईं। दोनों ने महाराष्ट्र के कर्जत में ओलियंडर फार्म्स में शादी कर ली। कुछ दिनों पहले शुरू हुई उनकी प्री वेडिंग में करीबी दोस्त और परिवार वाले थे। अब शादी की फोटो भी सामने आ चुकी है, जिसमें कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है। प्राजक्ता ने खुद तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “25.02.25” इसके साथ ही हार्ट इमोजी भी शेयर की है।

प्राजक्ता के लुक की बात की जाए तो उन्हें पारिजात पैटर्न और पेंटिंग से सजे गोल्डन लहंगे में देखा गया। अपने इस दुल्हन के जोड़े में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। दूसरी ओर, वृषांक ने आडवरी शेरवानी पहनी थी। दोनों ही दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में जंच रहे थे। ऊपर से उनकी केमिस्ट्री तो कमाल ही लग रही थी, जिसे तस्वीरों में देखा जा सकता है। इसके पहले उनके 3 दिन तक वेडिंग फंक्शन चले थे। मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

इस बीच, ‘वो इंडिया’ ने कपल को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “रिश्ते के करीब 11 साल बाद वृषांक खनल ने सितंबर 2023 में वेस्ट वर्जीनिया में कैंपिंग ट्रिप के दौरान प्राजक्ता कोली को प्रपोज किया था। जब उन्होंने शादी की प्लानिंग की तो कुछ ऐसा हुआ।” गौरतलब है कि प्राजक्ता और वृषांक ने 13 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2023 में सगाई की थी और अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। प्राजक्ता के प्रोफेशनल फ्रंट पर नजर डालें तो वह हाल ही में रोहित सराफ के साथ वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड 3’ में नजर आई थीं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।

देव जोशी ने आरती को बनाया अपना हमसफर, फोटो शेयर कर लिखा…

‘बालवीर’ फेम एक्टर देव जोशी भी मंगलवार (25 फरवरी) को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने गर्लफ्रेंड आरती संग शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दूल्हा-दुल्हन मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। देव ने जहां व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है वहीं आरती रेड लहंगे में खूबसूरत लगीं। आरती ने ब्राइडल लुक रेड लहंगे और बन से कंप्लीट किया। उन्होंने लुक को बहुत सोबर रखा। नो मेकअप लुक और मुस्कुराट से वह सबका ध्यान खींच रही हैं।

देव ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हमेशा के लिए याद रहने वाली तारीख। मैं तुझसे और तू मुझसे।” बता दें आरती नेपाल से हैं। प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की फोटो भी सुर्खियां बटोर रही हैं। हल्दी के फंक्शन में देव ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था, जबकि आरती व्हाइट और येलो लहंगे में नजर आईं। आरती ने फ्लावर जूलरी से लुक कंप्लीट किया। देव के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें सबसे ज्यादा पहचान बच्चों के लोकप्रिय शो ‘बालवीर’ से मिली थी। उन्होंने लंबे समय तक इससे मनोरंजन किया। उन्होंने ‘महिमा शनिदेव की’ सीरियल में भी काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड