न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रभास के नए पीरियड ड्रामा की झलक जारी, ‘फौजी’ हो सकता है टाइटल

22 अक्टूबर को प्रभास की आने वाली फिल्म की पहली झलक सामने आई है। फिल्म के पोस्टर में प्रभास को एक लम्बे ट्रेंच कोट में दिखाया गया है, जिनका चेहरा छुपा हुआ है। पोस्टर पर लिखा टैगलाइन फिल्म की गंभीर और भावुक थीम की ओर इशारा करती है—“A Battalion Who Walks Alone” यानी "एक बटालियन जो अकेला चलता है।"

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 2:11:06

प्रभास के नए पीरियड ड्रामा की झलक जारी, ‘फौजी’ हो सकता है टाइटल

साउथ सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों के दिल जीतने को तैयार हैं। अपने 46वें जन्मदिन से एक दिन पहले यानी 22 अक्टूबर को प्रभास की आने वाली फिल्म की पहली झलक सामने आई है। इस फिल्म को अभी तक PrabhasHanu के नाम से पुकारा जा रहा है, जो निर्देशक हनु राघवपुडी के साथ प्रभास की पहली फिल्म होगी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के टाइटल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि इसका नाम ‘Fauji’ हो सकता है।

फिल्म के पोस्टर में प्रभास को एक लम्बे ट्रेंच कोट में दिखाया गया है, जिनका चेहरा छुपा हुआ है। पोस्टर पर लिखा टैगलाइन फिल्म की गंभीर और भावुक थीम की ओर इशारा करती है—“A Battalion Who Walks Alone” यानी "एक बटालियन जो अकेला चलता है।" इसके साथ ही एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया गया है—"Pandavapakshe Sansthit Karnah", जिसका अर्थ है—“कर्ण, जो पांडवों की ओर था।” यह श्लोक फिल्म के नायक के चरित्र और नैतिक संघर्ष की गहराई को दर्शा सकता है।

पीरियड एक्शन ड्रामा में ब्रिटिश इंडियन आर्मी अफसर के रूप में नजर आएंगे प्रभास

फिल्म को एक पीरियड एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है, जिसकी कहानी भारत की आज़ादी से पहले के दौर पर आधारित होगी। सूत्रों की मानें तो प्रभास इस फिल्म में ब्रिटिश इंडियन आर्मी के एक अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो अपने आदर्शों और कर्तव्य के बीच फंसा हुआ एक जटिल किरदार हो सकता है।

फिल्म में प्रभास के साथ इंटरनेट सेंसेशन इमानवी फीमेल लीड के तौर पर नज़र आएंगी। वहीं, मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा, और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं, जिससे फिल्म की स्टारकास्ट और भी खास बन जाती है।

प्रभास के आने वाले प्रोजेक्ट्स

प्रभास हाल ही में नाग अश्विन की चर्चित फिल्म Kalki 2898 AD में नजर आए थे, जो एक साइंस-फिक्शन माइथोलॉजिकल फिल्म थी। इसके बाद अब वे अगली बार The Raja Saab में नजर आएंगे, जो एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति/पोंगल के मौके पर रिलीज होगी।

The Raja Saab में प्रभास एक बेफिक्र नौजवान की भूमिका में होंगे, जो अपने दादा की हवेली को बेचकर पैसा कमाना चाहता है, लेकिन उसकी योजना में उस समय रुकावट आती है जब दादा की आत्मा इस सौदे का विरोध करने लगती है। फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त, और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

इसके बाद प्रभास की झोली में Spirit नाम की एक और बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित करेंगे। इस फिल्म में प्रभास एक गुस्सैल पुलिस अफसर की भूमिका में होंगे, जो ड्रग माफिया के खिलाफ जंग छेड़ता है। फिल्म में तृप्ति डिमरी फीमेल लीड होंगी।

क्या ‘फौजी’ होगी प्रभास के करियर की अगली बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभास की हर फिल्म उनके फैंस के लिए एक इवेंट बन जाती है और Fauji को लेकर भी एक्साइटमेंट अपने चरम पर है। पोस्टर और टीज़र की गंभीरता से लगता है कि यह फिल्म न केवल एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी, बल्कि इसमें देशभक्ति और व्यक्तिगत संघर्ष की गहराई भी देखने को मिलेगी।

अब सभी की निगाहें 23 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल और ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है। Rebel Star के फैन्स के लिए यह जन्मदिन वाकई खास होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह