न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रभास की इमेज हुई लीक तो ‘कनप्पा’ टीम ने रखा 5 लाख का इनाम, नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज

‘बाहुबली’ फेम तेलुगू सुपरस्टार प्रभास के पास इस समय कई फिल्में हैं। उनकी मूवी ‘सालार’ के सीक्वल की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 8:10:45

2 News : प्रभास की इमेज हुई लीक तो ‘कनप्पा’ टीम ने रखा 5 लाख का इनाम, नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज

‘बाहुबली’ फेम तेलुगू सुपरस्टार प्रभास के पास इस समय कई फिल्में हैं। उनकी मूवी ‘सालार’ के सीक्वल की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बीच प्रभास की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वे भगवान शिव के लुक में नजर आ रहे हैं। आज शनिवार (9 नवंबर) को ‘कन्नप्पा’ फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने प्रभास के फैंस और सपोर्टर से खास अपील की है। इंस्टाग्राम पर लिखा, “कन्नप्पा टीम की ओर से एक जरूरी और दिल से की गई अपील। डियर प्रभास के फैंस और सपोर्टर्स, पिछले 8 सालों से हमने कन्नप्पा के लिए अपना दिल और जान दोनों लगा दी है।

दो साल के निर्माण के बाद हमारी टीम आपके लिए खास क्वालिटी और जुनून वाली फिल्म लाने के लिए पैशेनेट है। यह बहुत दुख की बात है कि हमें हाल ही में पता चला है कि फिल्म के एक वर्किंग प्रोग्रेस की एक तस्वीर है, जिसे बिना अनुमति के चुरा लिया गया है और लीक कर दिया गया है। यह उल्लंघन न केवल हमारी कड़ी मेहनत को कमजोर करता है, बल्कि 2000 से ज्यादा VFX कलाकारों सहित हजारों लोगों को प्रभावित करता है, जो इस प्रोजेक्ट पर काफी मेहनत कर रहे हैं। हम इस लीक के बारे में पता लगाने के लिए लगे हुए हैं।

हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस लीक हुई इमेज/फुटेज को साझा न करें। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह कार्रवाई के लिए उत्तरदायी हो जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति इस लीक को ट्रेस करने में हमारी मदद कर सकता है, तो उसे 5,00,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। कृपया कोई भी सुराग सीधे आधिकारिक 24 फ्रेम्स फैक्ट्री ट्विटर अकाउंट पर भेजें। यह प्यार और डेडिकेशन से पैदा हुआ एक प्रोजेक्ट है और पूरे दिल से हम कन्नप्पा की अखंडता को बनाए रखने में आपकी मदद का अनुरोध करते हैं। इस फिल्म की स्पिरिट को प्रोटेक्ट करने में हमारे साथ खड़े रहें। उल्लेखनीय है कि इस समय प्रभास की झोली में तीन फिल्में ‘राजा साब’, ‘कन्नप्पा’ और ‘फौजी’ हैं।

‘नयनतारा : बियॉन्ड द फेयरी टेल’ में एक्ट्रेस के जीवन के हर पहलू पर होगी बात

जवान फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पिछले कुछ समय से उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा : बियॉन्ड द फेयरी टेल’ खूब सुर्खियां बटोर रही है। पिछले दिनों इसका एक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें ट्रेलर की रिलीज डेट घोषित की गई थी। इसके बाद आज शनिवार (9 नवंबर) को ट्रेलर सामने आ गया। इसमें नयनतारा के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई किस्से सामने आए।

ट्रेलर में नयनतारा के दोस्तों और साथी कलाकारों के साथ की गई खास बातचीत शामिल है, जिनमें राणा दग्गुबत्ती, तापसी पन्नू, नागार्जुन अक्किनेनी और उनके पति फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन शामिल हैं। डॉक्यूमेंट्री बतौर कलाकार नयनतारा के काम और एक बेटी, बहन, पत्नी और मां के रूप में उनकी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और बदलावों को सामने लाती है। यह डॉक्यूमेंट्री OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 नवंबर को स्ट्रीम होगी।

इसमें सरोगेसी के जरिए नयनतारा के मां बनने और उससे जुड़े विवाद को भी दिखाया जाएगा। नयनतारा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। पिछले दो दशक में 70 से ज्यादा फिल्में कर चुकीं नयनतारा को सर्वश्रेष्ठ तमिल और सर्वश्रेष्ठ मलयालम अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री