ॐ The Mighty 'Rudra' ॐ
Unveiling Darling-Rebel Star 𝐏𝐫𝐚𝐛𝐡𝐚𝐬 as '𝐑𝐮𝐝𝐫𝐚' 🔱, a force of divine strength, wisdom, and protector in #Kannappa🏹. ✨
Embark on an extraordinary journey of devotion, sacrifice, and unwavering love.
Witness this epic saga on the big screen…राजेश अवस्थी ने दुनिया को कहा अलविदा, 42 साल के थे एक्टर
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्टर और नेता राजेश अवस्थी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने रायपुर में रविवार (2 फरवरी) रात 11:30 बजे अंतिम सांस ली। वे महज 42 साल के थे। राजेश छालीवुड के प्रसिद्ध एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। राजेश भाजपा नेता भी थे। भाजपा ने राजेश को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी थी।
साथ ही वे फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम की अगुवाई की थी। राजेश के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, विधायक और पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है। राजेश ने छत्तीसगढ़ी भाषा में ‘मायारु बाबू’, ‘मया 2’, ‘माया दे दे माया ले ले’, ‘परशुराम’, ‘टूरा चायवाला’, ‘किरिया’ जैसी कई फिल्मों और एल्बम में अपने काम से शौहरत बटोरी।
उनकी एक वेब सीरीज भी आई थी, जिसका नाम ‘अनारकी’ है। इसमें बॉलीवुड के एक्टरों के साथ राजेश का भी अहम रोल था। उन्होंने एंथॉलॉजी फिल्म ‘लंतरानी’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजेश अमलीपदर (गरियाबंद) के रहने वाले थे और वे फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई थे।













