न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'वन नेशन वन इलेक्शन': जानें कौन सी पार्टियां समर्थन में और कौन कर रही हैं विरोध

मोदी सरकार द्वारा पेश इस विधेयक को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस हो रही है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी पार्टियां इस विधेयक का समर्थन कर रही हैं और कौन इसके खिलाफ हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 17 Dec 2024 3:11:17

'वन नेशन वन इलेक्शन': जानें कौन सी पार्टियां समर्थन में और कौन कर रही हैं विरोध

नई दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने के लिए ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को संसद में पेश किया है। मोदी सरकार द्वारा पेश इस विधेयक को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस हो रही है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी पार्टियां इस विधेयक का समर्थन कर रही हैं और कौन इसके खिलाफ हैं।

"वन नेशन वन इलेक्शन" का विरोध करने वाली पार्टियां

कांग्रेस: विधेयक की सबसे बड़ी विरोधी, इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बता रही है।
समाजवादी पार्टी (सपा): इसे असंवैधानिक करार देती है।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी): ममता बनर्जी की पार्टी ने इसे संघीय ढांचे पर हमला बताया।
आम आदमी पार्टी (आप): इसे जनता की आवाज दबाने की कोशिश मानती है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद): विधेयक को अस्वीकार्य करार दिया।
एआईएमआईएम: असदुद्दीन ओवैसी ने इसे केंद्र का वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास बताया।
सीपीआई (एम): इसे संविधान के खिलाफ मानती है।
एनसीपी (शरद पवार गुट): शरद पवार ने इसे व्यावहारिक तौर पर असंभव बताया।

"वन नेशन वन इलेक्शन" का समर्थन करने वाली पार्टियां

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा): विधेयक के मुख्य प्रणेता और समर्थक।
शिवसेना (शिंदे गुट): विधेयक को समय की आवश्यकता बताती है।
जनता दल (यूनाइटेड): इसे देशहित में मानती है।
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी): विधेयक के पक्ष में।
अपना दल: भाजपा के गठबंधन सहयोगी।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट): इसे चुनावी खर्च कम करने का जरिया मानती है।
एनसीपी (अजीत पवार गुट): विधेयक को विकास के लिए जरूरी बताती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने के लिए संवैधानिक संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली समिति ने लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का सुझाव दिया था। फिलहाल स्थानीय निकाय चुनावों को इस दायरे से बाहर रखा गया है। भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में इस विचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई थी।

संविधान में क्या बदलाव होंगे?

अनुच्छेद 82ए में संशोधन: लोकसभा और विधानसभा के कार्यकाल की नई तिथियां।
अनुच्छेद 83(2): लोकसभा की अवधि और इसे भंग करने के प्रावधान।
अनुच्छेद 327 में संशोधन: चुनावों को "एक साथ" कराने की व्यवस्था।
अनुच्छेद 82ए (2): राज्यों की विधानसभाओं को समन्वित करने के लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं