न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रभास के बर्थडे पर ‘राधे श्याम’ का टीजर रिलीज, रितिक ने मां को यूं किया विश, देखें-OMG-2 से अक्षय का फर्स्ट लुक

बाहुबली और साहो जैसी फिल्मों से धूम मचा चुके साउथ के स्टार प्रभास आज शनिवार (23 अक्टूबर) को अपना 43वां जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 2:18:26

प्रभास के बर्थडे पर ‘राधे श्याम’ का टीजर रिलीज, रितिक ने मां को यूं किया विश, देखें-OMG-2 से अक्षय का फर्स्ट लुक

बाहुबली और साहो जैसी फिल्मों से धूम मचा चुके साउथ के स्टार प्रभास आज शनिवार (23 अक्टूबर) को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राधे श्याम फिल्म के मेकर्स ने उनके किरदार विक्रमादित्य का टीजर जारी कर फैंस को गिफ्ट दिया है। प्रभास ने भी टीजर शेयर किया है। इसमें प्रभास ने एक पहेली में बताया कि उनका चरित्र कौन और क्या है और अब यह साफ हो गया है कि अभिनेता एक हस्तरेखाविद की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रभास की भूमिका बेहद अनोखी है। हाल ही प्रभास के एक विशेष पोस्टर का अनावरण किया गया था।

इससे पहले फिल्म की सह-कलाकार पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर एक विशेष पोस्टर रिलीज हुआ था। यह बहुभाषी फिल्म 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी, प्रभास की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। उन्होंने भी प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अनुष्का ने प्रभास की एक आकर्षक तस्वीर साझा की और एक छोटा, प्यारा नोट लिखा। तस्वीर जाहिर तौर पर फिल्म मिर्ची के सेट की है, जिसमें वे दोनों एक साथ नजर आए थे। अनुष्का ने पोस्ट में लिखा, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, आपको जीवन में सारी खुशियां मिलें और आपकी कहानियां पूरी दुनिया में ज्यादा से ज्यादा लोगों के दिलों तक पहुंचें।


रितिक रोशन की मां हुईं 68 साल की, पोस्ट की फोटो व वीडियो

एक्टर रितिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी बिजी रहते हैँ। हाल ही में रितिक ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनके लिए एक पोस्ट अपलोड की जो कि वायरल हो रही है। रितिक की मां पिंकी रोशन 68 साल की हो गई हैं। रितिक ने फोटो और वीडियो शेयर किया। रितिक ने लिखा, ''मेरा मतलब है, क्या संभावनाएं हैं! सूरज और चांद, लोमड़ी और मोर, सभी आज सुबह मेरी मां के जन्मदिन पर मुझसे मिलने के लिए निकले थे। क्या मैं सबसे भाग्यशाली नहीं हूं! आपके बेटे के रूप में जन्म लेने के लिए सबसे भाग्यशाली।

मुझे लगता है कि वे मुझे बताने के लिए वहां मौजूद थे। और सौभाग्य की बात है कि मां ने आपकी यात्रा को देखा और सीखा है। जान लें कि हम आत्मा के साथी हैं। और हम हर जीवन में साथ रहेंगे। आई लव यू। शब्दों या आलिंगन से अधिक कभी कह सकते हैं। छोटी लड़की के 68 साल मुबारक।'' उल्लेखनीय है कि रितिक अपनी मां के बेहद करीब हैं। वे गाहे-बगाहे मां को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते रहते हैं।


ओएमजी-2 में भगवान शिव के रूप में दिखेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म 'ओएमजी 2' के लुक को शेयर कर दिया है। अक्षय इसमें भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। अक्षय लिखते हैं, 'कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय...' #OMG2 के लिए आपकी दुआओं और शुभकामनाओं की जरूरत है। यह एक जरूरी सोशल मैसेज देने की हमारी नम्र और ईमानदार कोशिश है। आदियोगी की ऊर्जा हमारी इस यात्रा में हमारा साथ दे। हर हर महादेव।'

फिल्म को डायरेक्टर अमित राय बना रहे हैं। इस यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी हैं। कहा जा रहा है कि 'रामायण' फेम अरुण गोविल इस फिल्म में भी श्रीराम के रूप में दिखेंगे। अक्षय की ये फिल्म साल 2012 में आई 'ओएमजी : ओह माई गॉड!' का सीक्वल है। उसमें अक्षय ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। परेश रावल ने एक नास्तिक का रोल अदा किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका