न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रभास का फेसबुक अकाउंट हैक कर डाले अजीब वीडियो, पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल

एक समय था जब सुर्खियों में बॉलीवुड स्टार ही रहते थे। अब मीडिया में पूरे देश के सिने स्टार छाए रहते हैं। साउथ इंडस्ट्री/टॉलीवुड से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jul 2023 1:11:43

प्रभास का फेसबुक अकाउंट हैक कर डाले अजीब वीडियो, पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल

एक समय था जब सुर्खियों में बॉलीवुड स्टार ही रहते थे। अब मीडिया में पूरे देश के सिने स्टार छाए रहते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री/टॉलीवुड से जुड़े स्टार्स की लोकप्रियता भी किसी से कम नहीं है। अब बाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) को लेकर एक खबर आई है। हाल ही में प्रभास का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। हैकर ने उनके अकाउंट से अजीबोगरीब पोस्ट शेयर कर दी। इससे सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। इसके बाद प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। प्रभास ने लिखा, 'सभी को नमस्कार, मेरा फेसबुक पेज कॉम्प्रोमाइज हो गया है।

टीम इस मामले को सुलझाने की कोशिश में लगी हुई है।' दरअसल प्रभास के अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर ने 2 वीडियो शेयर किए। हैकर ने पहले एक फनी वीडियो शेयर कर लिखा, 'अनलकी लोग।' दूसरी पोस्ट में फुटबॉल खेलते शख्स का वीडियो शेयर कर कैप्शन दिया, 'बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड'। इन वीडियो से फैंस भड़क गए। कुछ लोग प्रभास को 'आदिपुरुष' के लिए भी निशाने पर लेने लगे, जिसमें उन्होंने श्रीराम की भूमिका निभाई थी। फिल्म फ्लॉप रही। प्रभास जल्द ही 'प्रोजेक्ट के' यानी 'कल्कि 2898' और सालार पार्ट 1 में नजर आएंगे।

prabhas,facebook account,puneet superstar,instagram account,big boss ott 2,adipurush

पुनीत ने एमसी स्टैन को बताया था कीड़ा

सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) वर्तमान में जारी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा थे। पुनीत शो में 24 घंटे भी नहीं टिक पाए। पुनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं। अब पुनीत के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल हो गया है। आप जैसे ही पुनीत का अकाउंट सर्च करते हैं तो यूजर नॉट फाउंड लिखा आ रहा है। इसके बाद से ट्विटर पर #PuneetSuperstar ट्रेंड कर रहा है।

पुनीत का अकाउंट बंद होने से जहां कुछ लोग बहुत खुश हैं वहीं उनके फैंस कह रहे हैं कि ये एमसी स्टैन के फैंस के रिपोर्ट करने की वजग से हुआ है। दरअसल पुनीत ने बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर आने के बाद बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टैन को कीड़ा कहा था। पुनीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें पुनीत ने कहा कि बिग बॉस भाड़ में जाए मुझे परवाह नहीं है। पुनीत सुपस्टार हमेशा स्टार रहेगा। कीड़े एमसी स्टैन ने मुझे और मेरी कॉमेडी को चैलेंज किया था। पुनीत ने बाद में ये वीडियो डिलीट कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका