न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मैडॉक फिल्म्स ने 3 पोस्ट शेयर कर बढ़ाया ‘थामा’ का उत्साह, ‘सैयारा’ के बाद मोहित ने फिर मिलाया YRF से हाथ

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म थामा की लंबे समय से चर्चा चल रही है। पिछले महीने इसका टीजर भी जारी किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Sep 2025 8:54:22

2 News : मैडॉक फिल्म्स ने 3 पोस्ट शेयर कर बढ़ाया ‘थामा’ का उत्साह, ‘सैयारा’ के बाद मोहित ने फिर मिलाया YRF से हाथ

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म 'थामा' की लंबे समय से चर्चा चल रही है। पिछले महीने इसका टीजर भी जारी किया गया था, जिसे देख फैंस की बेकरारी बढ़ गई। अब ‘थामा’ ‘स्त्री’ के साथ मिलकर सरप्राइज देने आ रही है। मैडॉक फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन पोस्ट शेयर कर लोगों में खास उत्साह जगा दिया है। पहली तस्वीर में ‘स्त्री’ है, जिसमें कल को काटकर लिखा है 'ओ स्त्री परसों आ रही है', वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा है, 'एक थमाकेदार घोषणा के साथ! सूर्यास्त के समय।’ इसके अलावा मेकर्स ने तीसरा पोस्टर शेयर किया है, जो ‘थामा’ का है, जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं।

दोनों हवा में उड़ रहे हैं। रश्मिका, आयुष्मान को पकड़े हैं और आयुष्मान, रश्मिका की आंखों में देख रहे हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, “स्त्री आ रही है और अपने साथ एक बड़ा THAMMAKA ला रही है। बांद्रा फोर्ट (एम्फीथिएटर) में एक स्पेशल लॉन्च के लिए हमसे जुड़ें। इस दिवाली, यूनिवर्स हमारे लिए दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक खूनी प्रेम कहानी लेकर आ रहा है। थामा।” इन पोस्टर्स को देख यूजर्स सोच में पड़ गए हैं। कुछ का कहना है कि 'स्त्री 3' को लेकर सरप्राइज मिलने वाला है, तो कुछ कह रहे हैं कि ‘थामा’ का ट्रेलर लॉन्च किया जा सकता है। अब यह तो समय आने पर ही पता चलेगा।

‘थामा’ की कहानी की बात करें तो ये एक खूनी प्रेम कहानी है जिसमें अपने प्यार का 100 सालों तक इंतजार किया जाता है। फिल्म में विलेन के रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। परेश रावल भी इस फिल्म का हिस्सा है। आयुष्मान, रश्मिका, नवाज और परेश का फर्स्ट लुक सामने आ गया था। फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ मैडॉक फिल्म्स के यूनिवर्स का हिस्सा हैं। इन सभी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और ये सभी हिट रही। ऐसे में ‘थामा’ को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं।

मोहित सूरी अपनी टीम के साथ मिलकर फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं

जुलाई में रिलीज हुई यशराज फिल्म्स (YRF) की रोमांटिक मूवी 'सैयारा' ने धूम मचा दी। इसका मजा लेने के लिए सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रही। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी ने कमाल कर दिया। अब YRF और मोहित एक बार फिर हाथ मिला रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों मिलकर एक नई रोमांटिक फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है।

मोहित 'आशिकी 2', 'एक विलेन' और 'मलंग' जैसी फिल्में भी बना चुके हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक और स्वीपिंग रोमांटिक म्यूजिकल सागा होगी, जो जॉनर में एक नया वर्ल्ड एक्सप्लोर करेगी। प्रोड्यूसर अक्षय विद्वानी, जो YRF के CEO हैं, इस प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा की प्रजेंटेशन में बन रही यह फिल्म 'सैयारा' की तरह ही इमोशनल डेप्थ और म्यूजिक पर फोकस करेगी। कास्ट, क्रू और स्टोरीलाइन की डिटेल्स का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट जल्द अनाउंस हो सकता है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोहित अपनी टीम के साथ मिलकर फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के मध्य में शुरू होगी, वहीं इसकी कास्टिंग प्रक्रिया अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' भी खूब चर्चा में है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ हैं। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। YRF के पास रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह