न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा - भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj kundra) इन दिनों पोर्नोग्राफी वीडियो केस (Pornography Video Case) को लेकर सुर्खियों में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 9:36:00

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा - भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj kundra) इन दिनों पोर्नोग्राफी वीडियो केस (Pornography Video Case) को लेकर सुर्खियों में हैं। राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था, पति की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। सोशल मीडिया पर शिल्पा द्वारा की गई यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। शिल्पा ने अपनी भावना को एक किताब की तस्वीर शेयर कर साफ कर दी है कि जीवन में आने वाली हर चुनौती के लिए वह तैयार हैं।

राज कुंद्रा (Raj kundra) की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन गुरुवार (22 जुलाई) की रात, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक किताब के दो पेज शेयर की है। इस पर शुरुआत में अमेरिकन ऑथर जेम्स थर्बर का एक कोट लिखा है, 'गुस्से में पीछे मुड़कर न देखें या डर में आगे न देखें, बल्कि जागरूकता में चारों और देखें।'

किताब में आगे लिखा है, 'हम गुस्से में पीछे मुड़कर देखते हैं और उन लोगों को याद करते हैं, जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है। निराशाएं जो हमें मिलीं और जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हम इस संभावना के डर से तत्पर रहते हैं कि हम अपनी नौकरी खो सकते हैं, किसी बीमारी में पड़ सकते हैं या किसी अपने की मौत से दुखी हो सकते हैं। लेकिन हमें जिस जगह पर रहने की जरुरत है, वह यहीं है। अभी- जो रहा है या क्या हो सकता है, उसे उत्सुकता से नहीं देख रहा है, बल्कि पूरी तरह से जागरूक है कि क्या है।'

किताब में आगे लिखा है, 'मैं एक गहरी सांस लेता हूं, यह जानते हुए कि मैं जिंदा रहने के लिए भाग्यशाली हूं। मैं अतीत में चुनौतियों का सामना कर चुका हूं और भविष्य में चुनौतियों से बचूंगा। आज मुझे अपना जीवन जीने से विचलित करने की कोई जरूरत नहीं है।'

शिल्पा के इस पोस्ट से साफ है कि वह भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हैं और उनका सामना वह डटकर करने वाली हैं।

आपको बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को अश्लील वीडियो से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद कोर्ट ने राज को 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जो आज खत्म होने वाली है। ऐसे में अब सवाल यह है कि राज कुंद्रा को आज बेल मिल पाएंगी या उनकी न्यायिक हिरासत को और बढ़ा दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर