न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने किया खुलासा, अमिताभ के लिए रेखा ने छोड़ दिया था नॉनवेज, टिफिन में नोट लिखकर भेजती थीं जया

अमिताभ बच्चन ने कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। 70-80 के दशक में आई एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों से उन्हें सुपरस्टार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 11:44:25

2 News : इन्होंने किया खुलासा, अमिताभ के लिए रेखा ने छोड़ दिया था नॉनवेज, टिफिन में नोट लिखकर भेजती थीं जया

अमिताभ बच्चन ने कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। 70-80 के दशक में आई एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों से उन्हें सुपरस्टार का दर्जा हासिल हुआ। अमिताभ ने इस दौरान अपने दौर की सभी टॉप क्लास एक्ट्रेस के साथ काम किया। फिल्मों में अमिताभ और रेखा की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चित रही और फैंस ने उन पर भरपूर प्यार लुटाया। रील लाइफ के साथ उनकी रियल लाइफ ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। हर ओर उनके अफेयर की खबरें थीं। हालांकि दोनों ने कभी भी खुलकर अपने प्यार का इकरार नहीं किया और इसे बारे में कुछ भी कहने से बचते रहे। अब एक बार फिर से यह रिश्ता चर्चाओं में है। इसको लेकर कुछ खुलासे हुए हैं।

इनमें दावा किया जा रहा है कि अमिताभ-रेखा के अफेयर की खबरों में कोई ना कोई हकीकत तो जरूर थी। बिग बी के लिए रेखा ने नॉनवेज खाना तक छोड़ दिया था। सीनियर जर्नलिस्ट पूजा सामंत ने हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनका रिश्ता बहुत क्लोज हो गया था, लेकिन समय बीतने के साथ, वो अलग हो गए। रेखा ने अमिताभ के लिए नॉनवेज खाना तक छोड़ दिया था। क्योंकि अमिताभ प्योर वेजेटेरियन थे, इसलिए रेखा ने भी मीट छोड़ दिया था। अमिताभ को इंप्रेस करने के लिए वो शूटिंग के दौरान भी नॉनवेज फूड नहीं खाती थीं।

कई फिल्मों में अमिताभ और रेखा दोनों के साथ काम कर चुकीं एक एक्ट्रेस ने अफेयर की खबरों को कंफर्म करते हुए कहा था कि इनमें कुछ सच्चाई थी। पूजा ने इस दौरान ये भी बताया कि जब रेखा एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर की शादी में सिंदूर लगाकर पहुंचीं तो हंगामा मच गया था। पूजा ने कहा कि रेखा शादीशुदा नहीं थीं, लेकिन उस समय वो एक शादीशुदा महिला के रूप में शादी में पहुंचीं, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। हर कोई हैरान रह गया। दूल्हा-दुल्हन की बजाय रेखा सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही थीं। हर कोई जानना चाहता था कि उनकी विदाई में सिंदूर क्यों भरा गया था।

pooja samant,journalist pooja samant,amitabh bachchan,rekha,amitabh rekha,rekha non veg,jaya bachchan,amitabh jaya

पूजा सावंत ने बताया, अमिताभ अपने करिअर के लिए देते हैं जया बच्चन को क्रेडिट

पूजा ने बताया कि अमिताभ ने जीवन और करिअर में पत्नी जया बच्चन के अमूल्य योगदान को स्वीकार किया था। पूजा ने बताया कि अमित जी ने कहा कि मैं आभारी हूं अपने माता-पिता का, क्योंकि उनकी बदौलत ही मैं आज इस मुकाम तक पहुंच पाया हूं। लेकिन मैं जया का भी आभारी हूं। जब मैं दिन-रात काम कर रहा था, तब उन्होंने अपना करिअर छोड़ दिया और हमारे दोनों बच्चों की इतनी अच्छी परवरिश की। अमित जी कहते थे कि जब भी कोई जरूरी काम आता, जया एक नोट लिखकर उनके टिफिन में रख देतीं।

वो लिखती थीं, “हो सके तो जल्दी आ जाना अभिषेक की तबियत ठीक नहीं है या ‘तुम्हें उसके स्कूल जाना पड़ेगा।” अमित जी जया के बहुत आभारी हैं और याद रखिए, जया एक अद्भुत अभिनेत्री हैं। अगर वो लगातार काम करती रहतीं तो और भी ऊंचाइयों को छू सकती थीं। ऐसा नहीं है कि आज उन्हें जाना नहीं जाता, बेशक उन्हें जाना जाता है, लेकिन उन्होंने अपने परिवार और बच्चों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। उन्होंने अमिताभ के लिए चीजे आसान कर दीं ताकि वो अपने करिअर को पूरी तरह से समर्पित कर सकें। उल्लेखनीय है कि जया और अमिताभ की शादी 1973 में हुई थी। उन्होंने 1974 में बेटी श्वेता और 1976 में बेटे अभिषेक का स्वागत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह