Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया भट्ट के बर्थडे पर पूजा ने शेयर की खास फोटो, सलमान खान ने ‘सिकंदर’ के सेट पर मनाई होली

एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज शनिवार (15 मार्च) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आलिया 32 साल की हो गई हैं। इस मौके पर आलिया के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 2:36:28

2 News : आलिया भट्ट के बर्थडे पर पूजा ने शेयर की खास फोटो, सलमान खान ने ‘सिकंदर’ के सेट पर मनाई होली

एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज शनिवार (15 मार्च) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आलिया 32 साल की हो गई हैं। इस मौके पर आलिया के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दे उन पर प्यार लुटा रहे हैं। आलिया ने तीन दिन पहले पति रणबीर कपूर की मौजूदगी में पैपराजी के साथ प्री बर्थडे सेलिब्रेशन किया था। इस बीच आज आलिया की बड़ी बहन एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया की एक दुर्लभ बचपन की तस्वीर शेयर की है, जो सामने आते ही वायरल हो गई। तस्वीर में आलिया का मासूम चेहरा और नन्ही सी मुस्कान फैंस को अपनी ओर खींच रही है। पूजा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मेरी सबसे प्यारी और सबसे मेहनती बहन, जो हमेशा मुझे प्रेरित करती है। जन्मदिन मुबारक हो आलिया।” आलिया को चाहने वाले यह फोटो देख उनकी बचपन की मासूमियत पर प्यार बरसा रहे हैं और कई यूजर्स ने कमेंट किया कि वह आज भी उतनी ही प्यारी लगती हैं।

आलिया की ननद और रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनके लिए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। रिद्धिमा ने आलिया के साथ फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरी प्यारी आलिया भट्ट को जन्मदिन की बहुत बधाई, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं।” इस फोटो में आलिया की सास यानी रिद्धिमा की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर भी नजर आ रही है।

दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी आलिया को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। उनकी फिल्मों और एक्टिंग हमेशा चर्चाओं में रहती है। वह कई कमाल की फिल्में कर चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2024 में आई ‘जिगरा’ थी। अब आलिया अपने पति रणबीर और विक्की कौशल के साथ ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं।

सलमान खान के साथ फिल्म में काम कर रहीं अदीबा हुसैन ने शेयर की फोटो

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म ईद के मौके पर 28 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में सलमान ने होली वाले दिन 14 मार्च को भी बिना छुट्टी लिए काम किया और सेट पर ही त्योहार सेलिब्रेट किया। सलमान के साथ फिल्म में काम कर रहीं अदीबा हुसैन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर के साथ होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सलमान के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ देखा जा सकता है।

वे अपनी 2 को-एक्टर फैन के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक वेस्ट और ग्रे डेनिम पहनी हुई है। यूजर्स ने सलमान की स्माइल की तारीफ की तो किसी ने उन्हें इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत एक्टर बताया। उल्लेखनीय है कि धुलंडी पर सलमान को मुंबई के डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया था। सलमान ने फिल्म से जुड़ा अधिकतर काम खत्म कर दिया है।

हाल में फिल्म का टीजर सामने आया था जिसे देखने के बाद फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समाए। एआर मुरुगदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म में सलमान के साथ ‘एनिमल’ फेम रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। मुरुगदास ने ही आमिर खान को लेकर फिल्म ‘गजनी’ बनाई थी। फिल्म साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस की है, प्रीतम ने म्यूजिक दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका