न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या के को-स्टार का शादी के 15 साल बाद तलाक, जल्द पिता बनने जा रहे एक्टर ने ऐसे दी GoodNews

मणिरत्नम की चर्चित साउथ इंडियन मूवी ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन संग काम कर चुके एक्टर जयम रवि की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Sep 2024 8:01:08

2 News : ऐश्वर्या के को-स्टार का शादी के 15 साल बाद तलाक, जल्द पिता बनने जा रहे एक्टर ने ऐसे दी GoodNews

मणिरत्नम की चर्चित साउथ इंडियन मूवी ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन संग काम कर चुके एक्टर जयम रवि की तमिल सिनेमा में खास पहचान है। इस समय जयम अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी आरती के साथ रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया है। उनकी शादी 15 साल पहले हुई थी। काफी टाइम से एक्टर के आरती से अलग होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

जयम (43) ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “भारी मन से मुझे आप सभी के साथ एक अहम व्यक्तिगत अपडेट शेयर करना पड़ रहा है। बहुत सोच-विचार और विचार-विमर्श करने के बाद मैंने आरती के साथ अपनी शादी को तोड़ने का मुश्किल फैसला लिया है। यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है और यह व्यक्तिगत कारणों से लिया गया है और मेरा मानना है कि यह इसमें शामिल सभी लोगों के लिए बेस्ट है।

मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस मुश्किल समय के दौरान हमारी और हमारे परिवार के सदस्यों की प्राइवेसी का सम्मान करें और आप सभी से अपील करता हूं कि इस संबंध में कोई भी धारणा, अफवाह या आरोप लगाने से बचें और मामले को निजी रहने दें।” जयम फिल्म संपादक ए मोहन के बेटे हैं। जयम ने साल 2009 में टेलीविजन प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार की बेटी आरती के साथ शादी की थी। जब आरती स्कॉटलैंड में पढ़ाई कर रही थीं, उसी दौरान वे करीब आए और एक-दूसरे को जानने के 2 साल के भीतर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इस जोड़ी के दो बेटे आरव और अयान हैं।

‘पवित्र रिश्ता’ में सुशांत के छोटे भाई बने पुरू छिब्बर जल्द बनेंगे पापा

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्टर पुरू छिब्बर जल्द ही पापा बनने वाले हैं। सीरियल में पुरू ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के छोटे भाई ‘सचिन’ का रोल किया था। उन्हें भी फैंस ने खूब प्यार दिया था। पुरू और उनकी पत्नी रोशनी भांतिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से खुशखबरी दी है। उन्होंने वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है की कैसे दोनों अखबार पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं जिस पर 'बेबी कमिंग सून' और 'वेलकम लिटल वन' लिखा हुआ है।

पोस्ट के कैप्शन में पुरू ने लिखा कि “आने वाली है ताजा खबर वो भी इंग्लिश में #Babyonborad” यह पोस्ट सामने आने के बाद टीवी स्टार कपल को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि साल 2019 में पुरू ने रोशनी संग सात फेरे लिए थे और यह शादी धूमधाम से हुई थी। पुरू इन दिनों ‘उड़ने की आशा’ सीरियल में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स के चलते यह शो टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर बना हुआ है।

साल 2011 में पुरू ने अपने करिअर की शुरुआत सीरियल 'खोटे सिक्के' से की थी, जिसमें उन्होंने ‘हमीर रिजवी' का किरदार अदा किया था। इसके बाद वे जीटीवी के सुपरहिट शो 'पवित्र रिश्ता' का हिस्सा बने। वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में भी काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री