न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान को मिली धमकी, 'गैलेक्सी' पर लगा पुलिस का पहरा, गश्त लगाते दिखाई दिए जवान

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से मिली जान से मारने की धमकी के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रातभर मुंबई पुलिस के जवान सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी के बाहर गश्त लगाते हुए दिखाई दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Mar 2023 10:06:31

सलमान खान को मिली धमकी,  'गैलेक्सी' पर लगा पुलिस का पहरा, गश्त लगाते दिखाई दिए जवान

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से मिली जान से मारने की धमकी के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रातभर मुंबई पुलिस के जवान सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी के बाहर गश्त लगाते हुए दिखाई दिए। पुलिस फुलऑन एक्शन में है। वे गैलेक्सी के बाहर भीड़ भी इकट्ठा नहीं होने दे रही है।

सलमान खान को मिली धमकी

दरअसल, 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सलमान खान से 'बात करने' की डिमांड की गई है। ये मेल रोहित गर्ग के नाम से मिला है। ई-मेल में लिखा था 'गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दो। फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा...'।

ई-मेल मिलने के बाद सलमान खान के मैनेजर ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। सलमान खान की सुरक्षा और मामले की गंभीरता को देखते हुए बांद्रा पुलिस ने IPC की धारा 506(2), 120 (B), 34 के तहत गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सलमान को मारने के लिए की थी रेकी

आपको बता दे, ये पहली बार नहीं है जब सलमान को ऐसी धमकी मिली हो। बीते दिनों ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से एक्टर को धमकी दी है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में लॉरेंस ने 1998 के काले हिरण मामले में सलमान से माफी मांगने को कहा। लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि मेरे मन में सलमान के खिलाफ बचपन से ही गुस्सा है। उन्होंने हमारे समाज को काफी नीचा दिखाया। हमारे जीवों को लेकर काफी मान्यताएं हैं। सलमान को बहुत अहंकार है, हम उनका अहंकार तोड़ देंगे। उन्होंने हमारे समाज के लोगों को पैसे भी ऑफर किए थे। हम उनको दौलत या शोहरत के लिए नहीं मारेंगे बल्कि अपने मकसद के लिए मारेंगे। इतना ही नहीं सलमान पर अटैक के कई प्लान भी फेल हो चुके हैं। 2019 में लॉरेंस बिश्नोई ने अपने करीबी संपत नेहरा के साथ सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। लेकिन सलमान पर अटैक करने की उनकी प्लानिंग फेल हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार हथियार की रेंज कम होने की वजह से गैंगस्टर ने सलमान पर हमले को टाल दिया था। मंसूबों पर पानी फिरने के बाद भी गैंगस्टर ने कोशिश नहीं छोड़ी। गोल्डी बराड़ के कहने पर शूटर मुंबई भेजे गए थे। उन्होंने सलमान के फार्म हाउस की पूरी तरह रेकी की। शूटर ने फार्म हाउस के गार्ड से भी दोस्ती की। एक्टर के हर मूवमेंट पर नजर रखी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश