न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एकता और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, मालदीव पहुंचीं हिना ने शेयर कीं कई तस्वीरें

प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बोरिवली स्थित एमएचबी थाने में मामला दर्ज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Oct 2024 12:48:48

2 News : एकता और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, मालदीव पहुंचीं हिना ने शेयर कीं कई तस्वीरें

प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बोरिवली स्थित एमएचबी थाने में मामला दर्ज हो गया है। मामला ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ऑल्ट बालाजी’ की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के सीजन 6 से जुड़ा है। एकता और शोभा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है। उन पर एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाने का आरोप लगा है। शिकायत में लिखा गया है कि फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच ‘ऑल्ट बालाजी’ पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाए गए।

हालांकि यह विवादित एपिसोड इस ऐप पर फिलहाल स्ट्रीम नहीं हो रहा है। शिकायतकर्ता ने जो शिकायत दायर कराई है उसके अनुसार 'गंदी बात सीजन 6' में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान भी किया गया है। इससे शिकायतकर्ता की भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही एक एपिसोड में POCSO के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ सीन भी दिखाए गए हैं। पोक्सो के साथ-साथ इस कंटेंट की वजह से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000, वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट्स-दूसरे तंबाकू प्रोडक्ट्स एक्ट 2003 जैसे कानूनों का भी उल्लंघन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि एकता बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड हैं, जबकि शोभा मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद अभी तक उनकी कोई रिएक्शन सामने नहीं आई है। बता दें 27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया था। इसमें कहा गया था कि बच्चों को लेकर इस तरह का अश्लील कंटेंट देखना, पब्लिश करना और डाउनलोड करना गुनाह है। इस फैसले के साथ उसने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ख़ारिज कर दिया था। मद्रास हाईकोर्ट की तरफ के कहा गया था इस तरह की एक्टिविटी को अपराध में शामिल नहीं किया जा सकता।

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई लड़ रही हैं टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज पर हैं। वह पूरी जिंदादिली के साथ इस जानलेवा बीमारी से लड़ रही हैं। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार अपना हेल्थ अपडेट शेयर कर रही हैं। इस बीच हिना ने अपनी ट्रेवलिंग की तस्वीरें शेयर की हैं। हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट अपलोड कीं। पहली पोस्ट में हिना ने पासपोर्ट और कॉफी ग्लास की फोटो शेयर की है।

इसमें हिना का चश्मा भी नजर आ रहा है। फिर हिना ने कार से फोटो शेयर की है। तीसरी फोटो में कई स्नैक्स दिख रहे हैं। उन्होंने इंडिगो को भी धन्यवाद दिया है। हिना ने एक कार की फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लंबा कैप्शन लिखा है। फिर कई और तस्वीरें शेयर की हैं और आखिर में उन्होंने रात का नजारा दिखा लिखा, “सुकून।”

बता दें हिना मालदीव गई हैं और वहीं से उन्होंने यह तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि हिना वहां घूमने गई हैं या फिर इलाज के लिए। उल्लेखनीय है कि हिना ने अपनी बीमारी के बारे में सबसे पहले जुलाई में खुलासा किया था। यह जानने के बाद फैंस का दिल टूट गया था और वे तब से ही हिना के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री