न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस फेमस प्लेबैक सिंगर ने अपने घर में की सुसाइड की कोशिश, खाईं नींद की गोलियां, अस्पताल में जारी है इलाज

साउथ की फेमस प्लेबैक सिंगर और डबिंग आर्टिस्ट कल्पना राघवेंद्र ने कथित तौर पर हैदराबाद के निजामपेट स्थित अपने घर पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 11:04:16

इस फेमस प्लेबैक सिंगर ने अपने घर में की सुसाइड की कोशिश, खाईं नींद की गोलियां, अस्पताल में जारी है इलाज

साउथ की फेमस प्लेबैक सिंगर और डबिंग आर्टिस्ट कल्पना राघवेंद्र ने कथित तौर पर हैदराबाद के निजामपेट स्थित अपने घर पर सुसाइड करने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 44 वर्षीय कल्पना ने 2 मार्च को नींद की गोलियां खा ली थीं। जब 2 दिन तक उन्होंने घर का दरवाजा नहीं खोला तो सिक्योरिटी गार्ड ने पड़ोसियों को इसकी खबर की। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। बाद में बेहोश कल्पना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें फिर निजामपेट के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल कल्पना वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अभी तय यह पता नहीं चला है कि कल्पना ने ऐसा कदम क्यों उठाया। घटना के समय कल्पना के पति प्रसाद चेन्नई में थे और वे अब निजामपेट पहुंच चुके हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। श्रीकृष्ण, सुनीता, गीता माधुरी और करुण्या सहित कई मशहूर हस्तियों ने कल्पना का हाल-चाल जानने के लिए उनसे मुलाकात की।

केपीएचबी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया कि कल्पना ने नींद की गोलियां निगल लीं और उनके होश में आने पर ही ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। वह अब ‘खतरे से बाहर’ हैं। अभी तक इस घटना के बारे में सिंगर की टीम या परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है। उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कल्पना तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की एक फेमस सिंगर हैं।

kalpana raghavendar,playback singer kalpana raghavendar,kalpana suicide attempt,kalpana songs,kalpana hospital,kalpana telugu industry

विभिन्न भाषाओं में 1500 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं कल्पना राघवेंद्र

बता दें कल्पना फेमस प्लेबैक सिंगर टीएस राघवेंद्र की बेटी हैं। उन्हें साल 2010 में ‘स्टार सिंगर मलयालम’ की ट्रॉफी जीतने के बाद खास पहचान मिली थी। वह इलैयाराजा और एआर रहमान सहित कई बड़े कंपोजर के साथ काम कर चुकी हैं। कल्पना ने महज 5 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। कल्पना ने कई भाषाओं में 1500 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए हैं, जिनमें चिरंजीवी की फिल्म 'इंद्रा' का 'अम्मादु अप्पाच्ची' और रवि तेजा की 'वेंकी' का 'गोंगुरा थोटा काडा' शामिल है।

उनके गानों को काफी पसंद किया जाता है। इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान है। कल्पना को कमल हासन स्टारर फिल्म ‘पुन्नगई मन्नन’ में एक छोटा सा रोल प्ले करने का भी मौका मिला। कल्पना ने जूनियर एनटीआर द्वारा होस्ट किए गए ‘बिग बॉस तेलुगु सीजन 1’ में भी हिस्सा लिया था। वह कई सिंगिंग रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभा चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ