न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विज्ञापन जगत के सरताज पीयूष पांडे का निधन, विक्की कौशल की ‘महावतार’ मूवी पर आई बड़ी Update

भारतीय विज्ञापन उद्योग के प्रसिद्ध एड गुरु पीयूष पांडे ने आज शुक्रवार (24 अक्टूबर) को दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई में अंतिम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 12:43:59

2 News : विज्ञापन जगत के सरताज पीयूष पांडे का निधन, विक्की कौशल की ‘महावतार’ मूवी पर आई बड़ी Update

भारतीय विज्ञापन उद्योग के प्रसिद्ध एड गुरु पीयूष पांडे ने आज शुक्रवार (24 अक्टूबर) को दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। वे 70 साल के थे। पीयूष के भाई प्रसून पांडे मशहूर डायरेक्टर और बहन ईला अरुण सिंगर हैं। भारत सरकार ने उन्हें साल 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। एड एक्सपर्ट सुहैल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर उनके निधन की जानकारी शेयर की। सुहैल ने लिखा, “मेरे सबसे प्यारे दोस्त पीयूष पांडे जैसे प्रतिभाशाली व्यक्ति के निधन से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं।

भारत ने एक महान विज्ञापन जगत की हस्ती नहीं, बल्कि एक सच्चे देशभक्त और एक बेहतरीन सज्जन को खोया है। अब जन्नत में भी गूंजेगा 'मिले सुर मेरा तुम्हारा'।” अभी उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है। पीयूष की पहचान विज्ञापन को आम लोगों के लिए लोकप्रिय बनाने की रही है। उन्होंने कई मशहूर विज्ञापन कैंपेन बनाए, जिनमें सबसे मशहूर है “अबकी बार, मोदी सरकार।” इसके अलावा उन्होंने “मिले सुर मेरा तुम्हारा” जैसे गीत भी लिखे थे।

पीयूष का जन्म साल 1955 में राजस्थान में हुआ था। उनके पिता एक बैंक में काम करते थे। पीयूष ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जयपुर में की और बाद में क्रिकेट खेला। वे राजस्थान की रणजी टीम के लिए भी खेल चुके थे। बाद में उन्होंने विज्ञापन जगत की ओर रुख किया। साल 1982 में ओगिल्वी एंड माथर इंडिया के साथ करिअर की शुरुआत की। पीयूष ने एशियन पेंट्स का "हर खुशी में रंग लाए", कैडबरी का "कुछ खास है" और फेविकोल की मशहूर "एग" फिल्म लिखी।

फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि फेविकोल का जोड़ टूट गया, विज्ञापन जगत ने अपना गोंद खो दिया। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा कि पद्मश्री पीयूष पांडे के निधन की खबर सुनकर मैं बेहद दुखी हूं। वे विज्ञापन की दुनिया के एक अनोखे और रचनात्मक व्यक्ति थे, जिन्होंने कहानी कहने का तरीका ही बदल दिया और कई यादगार कहानियां दीं।

piyush pandey,ad executive piyush pandey,piyush pandey death,piyush pandey passes away,piyush pandey advertisements,ila arun,prasoon pandey,amar kaushik,mahavatar movie,vicky kaushal

विक्की के साथ काम करने को उत्साहित हैं ‘महावतार’ के डायरेक्टर अमर कौशिकविक्की कौशल की पौराणिक फिल्म ‘महावतार’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने इस बारे में बात की। कौशिक ‘स्त्री’ जैसी सुपरहिट मूवी बना चुके हैं। कौशिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा कि ‘महावतार’ की तैयारी चल रही है और टीम कॉस्ट्यूम और सेट पर काम कर रही है।

मैं अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगा। यह फिल्म मेरे करिअर में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह ईश्वर की ओर से मुझे मिली है, क्योंकि यह किरदार बचपन से ही मेरे साथ रहा है। हम अरुणाचल प्रदेश में परशुराम कुंड के पास रहते थे और हर कुछ दिनों में हम वहां जाते थे। हमारे घर में यह परंपरा बन गई थी, जब भी मैं वहां जाता था, बहुत रोमांचित होता था।

मैं हमेशा से इस कहानी पर काम करना चाहता था लेकिन मैं डरा हुआ भी था। मुझे नहीं पता था कि इसे कैसे बनाना है क्योंकि इसके लिए पैसे और वीएफएक्स की जरूरत थी। मैं यह भी सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जो मेरे मन में योजना है, यह फिल्म उसके अनुरूप हो…मैं विक्की के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। जब भी मैं उनसे मिलता हूं, मुझे उनमें बहुत पवित्रता दिखाई देती है। वे इस किरदार को निभाने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। हम इसकी शूटिंग अगले साल करेंगे, हम विक्की के आने का इंतजार कर रहे हैं। फिर वे तैयारी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड