न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिंच 2 : रितेश ने चूमे प्रीति के हाथ, देख रही थीं जेनेलिया...कपल ने ट्रोलर्स को दिए करारे जवाब

सलमान खान के भाई अरबाज खान ने इन दिनों यूट्यूब पर अपने टॉक शो पिंच के सीजन 2 से धूम मचाई हुई है। इसमें वे सेलेब्रिटी से ट्रोलर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 7:31:46

पिंच 2 : रितेश ने चूमे प्रीति के हाथ, देख रही थीं जेनेलिया...कपल ने ट्रोलर्स को दिए करारे जवाब

सलमान खान के भाई अरबाज खान ने इन दिनों यूट्यूब पर अपने टॉक शो पिंच के सीजन 2 से धूम मचाई हुई है। इसमें वे सेलेब्रिटी से ट्रोलर्स की बातों को लेकर सवाल पूछते हैं। अब इसके 10वें एपिसोड में बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगे। इसके एक प्रोमो में एक वायरल वीडियो को दिखाया गया है, जिसमें रितेश एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ बात करते हैं, उनके हाथ चूमते हैं और जेनेलिया ये सब देखती रहती हैं।

इस पर अरबाज ने एक सोशल मीडिया यूजर का कमेंट पढ़कर सुनाया जिसमें लिखा था, ये ठीक बात नहीं है, रितेश को अपनी पत्नी पर फोकस रखना चाहिए। इस पर रितेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाईसाहब आप अपनी पत्नी पर फोकस रखो, मेरी पत्नी पर नहीं। इस वीडियो को जेनेलिया ने अपने अकाउंट पर भी शेयर किया था, जिस पर प्रीति ने रिएक्शन देते हुए कमेंट में लिखा कि, "यह बहुत फनी है... रितेश और जेनेलिया। ऐसे वीडियो आने दो। लव यू बोथ।"

अरबाज ने जेनेलिया के बारे में यूजर द्वारा लिखा एक कमेंट पढ़ा जिसमें लिखा था कि बेशर्म, चीप और वल्गर आंटी हमेशा ओवरएक्टिंग करती है। आपकी उम्र और चेहरे से मैच नहीं करती, खासकर जब आप शादीशुदा हों और आपके दो बच्चे हों दादी अम्मा। आपकी ओवरएक्टिंग से बच्चे भी हैरान और शर्मिंदा होंगे। वे कहते होंगे, 'ऐसी ओवरएक्टिंग तो हम भी नहीं करते हैं।’ इस पर जेनेलिया ने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि घर पर उनका दिन अच्छा बीत रहा होगा। मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे, भाईसाहब।

pinch 2,arbaaz khan,riteish deshmukh,genelia dsouza,preity zinta,trollers,bollywood news in hindi

रितेश कहते हैं कि ट्रोलिंग एक ऐसी चीज है जिसके खिलाफ सेलेब्रिटी को पब्लिक फिगर बनने का फैसला करने के बाद अपनी स्किन मोटी कर लेनी चाहिए। मैं हमेशा अपने ट्रोलर्स को, 'लव यू टू माई फ्रेंड' रिप्लाई करता हूं। उल्लेखनीय है कि पिंच के दूसरे सीजन में सलमान खान, अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना, फरहान अख्तर, फराह खान, टाइगर श्रॉफ, कियारा आडवाणी बतौर गेस्ट शामिल हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर