न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के सवाल पर अनन्या पांडे ने दिया यह जवाब, अरबाज के Pinch-2 शो में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को सिखाया सबक!

एक्टर अरबाज खान इन दिनों यूट्यूब पर अपने शो पिंच-2 को लेकर चर्चा में हैं। अरबाज के इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स मेहमान बनते हैं। सेलेब्स ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 3:10:06

शादी के सवाल पर अनन्या पांडे ने दिया यह जवाब, अरबाज के Pinch-2 शो में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को सिखाया सबक!

एक्टर अरबाज खान इन दिनों यूट्यूब पर अपने शो पिंच-2 को लेकर चर्चा में हैं। अरबाज के इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स मेहमान बनते हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया में ट्रोलर्स की बातों का जवाब खुलकर देते हैं। इस बार अरबाज के शो में चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बेबाकी से जवाब दिए। अरबाज ने एक ट्रोलर का कमेंट बताया, जिसमें लिखा था कि अनन्या का एक्सेंट (उच्चारण) सुनकर उसके कानों से खून निकल आता है।

इस पर अनन्या ने बिंदास अंदाज में कहा कि मुझे बहुत दुख है, मैं आपके लिए टिशू भेजती हूं। एक ने अनन्या के पूछा कि शादी क्यों नहीं कर रही हैं, इस पर एक्ट्रेस जोर से चौंकते हुए कहती हैं - 30 साल में पूछना, अभी नहीं। उल्लेखनीय है कि अधिकतर एक्ट्रेस तब शादी करती हैं जब उनका करियर ढलान पर होता है। अनन्या की तो अभी शुरुआत ही है।

स्ट्रगलिंग दीदी और फेड पांडे के कमेंट पर बोलीं अनन्या

इसके बाद अरबाज ने एक और कमेंट पढ़ा, जिसमें लिखा था कि स्ट्रगलिंग दीदी की जय हो। इस पर अनन्या हैरानी से पूछती हैं कि लोग उन्हें स्ट्रगलिंग दीदी क्यों बोलते हैं, यह बहुत फनी है। अनन्या प्रोमो में कहती नजर आती हैं कि जब किसी में इतनी नफरत, इतना जहर भरा है तो उसका जवाब प्यार होना चाहिए। एक कमेंट में अनन्या पढ़ती हैं जिसमें उनको फेक पांडे कहा गया था, जिस पर वे कहती हैं कि मेरे बारे में आप सारी चीजें नहीं जानते हो, पर आर्टिफिशियल तो मैं बिल्कुल नहीं हूं, मैं जो भी हूं, 100 फीसदी ऐसी ही हूं।

अब इस फिल्म में आएंगी नजर

दरअसल राजीव मसंद के राउंडटेबल इंटरव्यू के वक्त अनन्या ने अपने पिता चंकी पांडे के स्ट्रगल की कहानी सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। अनन्या ने कहा था कि अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं किसी फिल्म को मना नहीं करूंगी। मेरे पापा को कभी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म नहीं मिली, वे कभी 'कॉफी विद करण' पर नहीं गए तो ये इतना आसान नहीं है जितना लोग कहते हैं। आपको बता दें कि अनन्या ने करण जौहर निर्मित फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे पति पत्नी और वो तथा खाली पीली में नजर आई। अब अनन्या जल्द ही शकुन बत्रा निर्देशित एक फिल्म और लाइगर में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर