न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है ‘पीकू’, ‘रेड 2’ के गाने में दिखी अजय-वाणी की शानदार केमिस्ट्री

साल 2015 में आई फिल्म ‘पीकू’ की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिवंगत इरफान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 8:21:30

2 News : इस दिन सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है ‘पीकू’, ‘रेड 2’ के गाने में दिखी अजय-वाणी की शानदार केमिस्ट्री

साल 2015 में आई फिल्म ‘पीकू’ की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिवंगत इरफान खान ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मूवी को अब फिर से थिएटर्स में लाया जा रहा है। यानी जो लोग उस समय इस फिल्म का मजा नहीं ले पाए थे या इसे दोबारा सिनेमाघरों में देखने के इच्छुक हैं उनके लिए यह शानदार मौका है। फिल्म अब 10 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के स्टार्स ने वीडियो के जरिए ये खबर शेयर की है। डायरेक्टर शूजीत सरकार की ‘पीकू’ जल्द ही बड़े पर्दे पर लौटने वाली है।

दीपिका ने आज शनिवार (19 अप्रैल) को वीडियो शेयर कर पोस्ट में लिखा, “एक ऐसी फिल्म जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी - पीकू 9 मई 2025 को अपनी 10वीं सालगिरह मनाने के लिए सिनेमाघरों में वापस आ रही है!” इरफान, हमें आपकी याद आती है! और हम हर बार आपके बारे में सोचते हैं।” बता दें इरफान ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वे एक बेहतरीन अभिनेता थे। ‘पीकू’ की बात करें तो इसमें एक पिता और उनकी बेटी की कहानी दिखाई गई थी। अमिताभ ने पिता और दीपिका ने बेटी का किरदार निभाया था।

इमोशन से भरपूर फिल्म में बाप-बेटी के प्यार की झलक देखने को मिली थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्माण एनपी सिंह, रॉनी लाहिरी और स्नेहा रजनी ने किया है। फिल्म में मौसमी चटर्जी, जीशु सेनगुप्ता और रघुबीर यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं थीं। जब ‘पीकू’ पहली बार रिलीज हुई थी, तब इसने न सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की। भारत में करीब 63 करोड़ रुपए कमाने वाली 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 141 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस कमर्शियल सक्सेस के साथ-साथ फिल्म को कई बड़े अवार्ड्स से भी नवाजा गया, जिनमें सबसे अहम था 63वें नेशनल फिल्म अवार्ड में अमिताभ को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड।

अजय देवगन ने पिछले साल की थी ‘रेड’ फिल्म के सीक्वल की घोषणा

दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसे देखने के बाद लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है और इससे पहले आज शनिवार (19 अप्रैल) को फिल्म का गाना ‘तुम्हें दिल्लगी’ रिलीज हो गया है। इस गाने में अजय और वाणी कपूर की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में ‘लोहड़ी’ का सीन दिखाया जा रहा है। गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

इसमें सिंगर जुबिन नौटियाल और नुसरत फतेह अली खान की आवाज है। गाने में रोचक कोहली का म्यूजिक है। गाने के ओरिजल क्रेडिट में नुसरत फतेह अली खान, पुर्णाम इलाहाबादी के नाम हैं। राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी ‘रेड 2’ में अजय व वाणी के साथ रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है।

फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होनी थी।फिल्म में अजय का आईआरएस अधिकारी ‘अमय पटनायक’ वाला अंदाज एक बार फिर देखने को मिलेगा। अजय ने जनवरी 2024 में ‘रेड’ के सीक्वल की घोषणा की थी। उन्होंने पोस्टर भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि ‘अमय पटनायक’ वापस आ गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी