न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राखी की यह दशा देख फैंस हुए हैरान, दिव्या अग्रवाल का किन्नर अवतार! सामंथा ने शेयर की Photo

अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर राखी सावंत हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। राखी कभी भी कोई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 1:54:57

राखी की यह दशा देख फैंस हुए हैरान, दिव्या अग्रवाल का किन्नर अवतार! सामंथा ने शेयर की Photo

अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर राखी सावंत हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। राखी कभी भी कोई ऐसा बयान दे देती है, जो उन्हें लाइमलाइट में ला देता है। या फिर वे ऐसी ड्रेस पहनती हैं जो हर किसी को कमेंट करने के लिए मजबूर कर देता है। अब राखी ने लोगों का ध्यान खींचने के लिए फिर से कुछ ऐसी ही स्ट्रैटजी अपनाई है। राखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वे नेक बैंडेज में नजर आ रही हैं। काले चश्मे और सफेद बालों में राखी को पहचान पाना काफी मुश्किल है। राखी के इस अवतार को देख फैंस चौंक गए। राखी ने कैप्शन लिखकर पूछा,'ये कौन है?' इस पर एक यूजर ने लिखा-राखी 80 साल की हो गईं क्या? दूसरे ने पूछा-'राखी मेकअप करना भूल गईं क्या'।


वेबसीरीज कार्टेल में कई रूप में दिखेंगी दिव्या

पहले बिग बॉस ओटीटी शो की दिव्या अग्रवाल की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। वे किन्नर जैसी नजर आ रही हैं और ऐसा देख फैंस घबरा गए हैं। हालांकि टेंशन की कोई बात नहीं है दरअसल ये उनकी वेबसीरीज ‘कार्टेल’ का किरदार है, जो काफी खतरनाक दिख रहा है। इस लुक को एस्थेटिक मेकअप के जरिए हासिल किया गया है। दिव्या ‘कार्टेल’ में कई अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं। इसमें वे सीरियल किलर बनी हैं। दिव्या ने लाल जोड़ा, हैवी ज्वैलरी पहन रखे हैं। मेकअप के साथ ही चेहरे पर दाढ़ी है। इससे पहले भी उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। एक में वे बुजुर्ग पुरुष तो एक में अस्पताल में काम करने वाली महिला के गेटअप में दिखीं। उन्होंने खुद इनमें से दो लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। दिव्या स्प्लिट्सविला 10 और रागिनी एमएमएस रिटर्न्स के कारण खूब चर्चाओं में रही थीं।


सामंथा ने हाल ही लिया था नागा चैतन्य से तलाक

साउथ इंडस्ट्री की स्टार जोड़ी नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी अब अलग हो चुके हैं। अब चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट शेयर की है। सामंथा ने अपनी तस्वीर डाली है। इसमें सामंथा ने व्हाइट ड्रेस पहनी है और उनके बालों में फूल लगे हुए हैं। उन्होंने फोटो शेयर करके बताया है कि 8 अक्टूबर को वह लैक्मे फैशन वीक में नजर आने वाली हैं। सामंथा की इस पोस्ट को कुछ ही देर में लाखों लाइक मिल गए। फैंस कमेंट करके बता रहे हैं कि वे सामंथा के साथ हैं। एक फैन ने कमेंट किया- स्ट्रॉन्ग रहो सम्मू। हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं। कुछ फैन उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। सामंथा ने अब फिर से सोशल मीडिया पर अपना नाम सामंथा लिख दिया है। पहले उन्होंने इसे एस कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका