न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फाल्के के पोते ने राजामौली की टीम को लगाई फटकार, आमिर खान और राजकुमार हिरानी की तारीफ में कही यह बात

भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के पर दो अलग-अलग बायोपिक प्रोजेक्ट्स की घोषणा ने जहां एक तरफ उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी ओर विवाद की चिंगारी भी भड़क गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 17 May 2025 8:56:45

फाल्के के पोते ने राजामौली की टीम को लगाई फटकार, आमिर खान और राजकुमार हिरानी की तारीफ में कही यह बात

भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के पर दो अलग-अलग बायोपिक प्रोजेक्ट्स की घोषणा ने जहां एक तरफ उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी ओर विवाद की चिंगारी भी भड़क गई है।

हाल ही में आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इस महान फिल्मकार पर एक बायोपिक बनाने की घोषणा की है। इसके कुछ ही देर बाद खबर आई कि एस.एस. राजामौली की टीम भी फाल्के जी पर आधारित एक फिल्म बना रही है, जिसमें जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आ सकते हैं।

राजामौली की टीम पर परिवार से संपर्क न करने का आरोप

लेकिन इस खुशी के माहौल को झटका तब लगा जब दादा साहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसलकर ने राजामौली की टीम पर नाराज़गी ज़ाहिर की। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा, "राजामौली ने मुझसे कभी संपर्क नहीं किया। अगर कोई फाल्के जी पर फिल्म बना रहा है, तो कम से कम परिवार से बात तो करनी चाहिए।"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म बनाने से पहले परिवार की राय लेना ज़रूरी है, ताकि सम्मानजनक और तथ्यपरक प्रस्तुतिकरण हो सके।

आमिर-हिरानी की ‘ईमानदार प्रक्रिया’ की सराहना

इसके विपरीत, पुसलकर ने आमिर खान और राजकुमार हिरानी की टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनके सह-निर्माता हिंदुकुश भारद्वाज पिछले तीन वर्षों से लगातार संपर्क में थे, और समय-समय पर मुलाकातें करके जानकारी इकट्ठा कर रहे थे।

"आमिर खान और हिरानी की टीम ने मेरे भरोसे को जीता है। मैंने उन्हें साफ कह दिया — आप लोग ईमानदारी से काम कर रहे हो, आप आगे बढ़ो, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।"

उन्होंने आमिर की ईमानदारी और हिरानी की कहानी कहने की कला की सराहना की, और कहा कि उनके साथ इस प्रोजेक्ट पर जुड़ना "एक अच्छा निर्णय" है।

हिरानी-अभिजात-आमिर की टीम कर रही गहन रिसर्च

आमिर खान और हिरानी की बायोपिक की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। स्क्रिप्ट पर चार वर्षों तक रिसर्च किया गया है, जिसे राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी, हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज ने मिलकर लिखा है। फिल्म में उस दौर की झलक दिखाने के लिए लॉस एंजेलेस से एक VFX स्टूडियो को भी जोड़ा गया है, जो AI-बेस्ड विज़ुअल रीक्रिएशंस तैयार कर रहा है।

राजामौली की 'Made In India' को बताया "श्रद्धांजलि", लेकिन परिवार को किया नजरअंदाज

दूसरी ओर, राजामौली की फिल्म ‘Made In India’ को भारतीय सिनेमा के विकास पर आधारित एक सिनेमाई यात्रा बताया जा रहा है, ना कि सीधे तौर पर फाल्के जी की बायोपिक। यह फिल्म 2023 में अनाउंस की गई थी और जूनियर एनटीआर इसके लीड रोल के लिए कथित तौर पर फाइनल माने जा रहे हैं, हालांकि स्क्रिप्ट की नरेशन के बाद ही आधिकारिक पुष्टि होगी।

हालांकि फिल्म को "श्रद्धांजलि" बताया गया है, लेकिन परिवार को शामिल ना करने से उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी