न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एनिमल’ फेम तृप्ति के माता-पिता से कहते थे लोग, एक्टिंग में भेजने से बिगड़ जाएगी बेटी, कोई नहीं करेगा शादी

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Sep 2024 11:13:44

‘एनिमल’ फेम तृप्ति के माता-पिता से कहते थे लोग, एक्टिंग में भेजने से बिगड़ जाएगी बेटी, कोई नहीं करेगा शादी

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (30) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही इसका पहला गाना रिलीज हुआ है, जिसमें तृप्ति और राजकुमार राव की जबरदस्त कैमेस्ट्री दिखी। पिछले महीने तृप्ति की फिल्म ‘बैड न्यूज’ रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ जमी। दरअसल तृप्ति की पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ के बाद से जबरदस्त वैल्यू बढ़ गई है। उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से नेशनल क्रश का टैग मिल गया।

अब हाल ही में तृप्ति ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे जब वह अपना करिअर बनाने के लिए तैयार थीं तब उनके आस-पास के लोग नेगेटिव कमेंट्स करते थे। तृप्ति ने कैटरीना कैफ के ब्यूटी ब्रैंड के एक इंटरव्यू में कहा कि मैं उतराखंड से हूं, लेकिन दिल्ली में बड़ी हुई। जब मैं मुंबई शिफ्ट हुई तब मेरे लिए काफी मुश्किल था। सोसाइटी के लोग और मेरे परिवार के भी लोग मेरे पैरेंट्स से कहते थे कि बेटी को इस प्रोफेशन में क्यों भेज रहे हो? वह बिगड़ जाएगी। वह गलत लोगों के साथ रहना शुरू कर देगी।

वह अपने लिए गलत फैसले लेगी, कोई भी उससे शादी नहीं करेगा। एक पॉइंट ऐसा भी आया था जब मैं कनफ्यूज हो गई थी क्योंकि आपको पता है जब आपके पास काम नहीं होता तो आप सारी होप खो देते हो। लेकिन एक चीज मुझे पता थी कि मैं अपने पैरेंट्स के पास नहीं जा सकती थी। मेरी पहली फिल्म ‘लैला मजनू’ को देखकर मेरे माता-पिता काफी खुश हुए थे।

तृप्ति ने शेयर किया था ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का लुक

तृप्ति ने हाल ही में ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के प्रमोशन में अपना लुक शेयर करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। उनका यह लुक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से था। इसमें वह फ्लोरल पैटर्न वाली साड़ी में दिख रही थीं। उन्होंने मैचिंग दुपट्टा, चूड़ियां और सनग्लास के साथ लुक पूरा किया। वीडियो में उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने 60 के दशक में होने के सपने को जी रही हैं, इस पर उन्होंने हां बोला। फिल्म में तृप्ति और राजकुमार के साथ मल्लिका शेरावत, विजय राज व मुकेश तिवारी भी हैं।

ज्यादातर शूटिंग ऋषिकेश में की गई है। फिल्मल का डायरेक्शन ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए मशहूर निर्देशक राज शांडिल्य ने किया है। तृप्ति के पास इसके बाद पाइपलाइन में 'भूल भुलैया 3' और 'धड़क 2' हैं। वह शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की बहुप्रतीक्षित अनटाइटल्ड एक्शन ड्रामा में भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री