न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करियर में सक्सेस के लिए तांत्रिक से करवाई थी वशीकरण पूजा : पायल रोहतगी

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। लोगों को यह शो काफी पसंद आ रहा हैं। इस शो की प्रतिभागी पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने अब अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 4:11:33

करियर में सक्सेस के लिए तांत्रिक से करवाई थी वशीकरण पूजा : पायल रोहतगी

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। लोगों को यह शो काफी पसंद आ रहा हैं। इस शो की प्रतिभागी पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने अब अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पायल ने बताया कि अपने करियर को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वो वशीकरण यानी तांत्रिक पूजा करती थीं। एक्ट्रेस ने अपने राज से पर्दा उठाते हुए कहा- 'मैं इंडस्ट्री में 15 सालों से हूं ,लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब मेरा करियर सही दिशा में नहीं जा रहा था। आश्चर्यजनक रूप में से मैंने तब तांत्रिक पूजा का सहारा अपने करियर को बढ़ाने के लिए किया था। किसी ने मुझे सलाह दी थी कि यह पूजा करने की सलाह दी थी। दिल्ली में एक पुजारी था, उसने मुझे कहा कि ऐसे इंसान के बारे में सोचो या उस इंसान की कोई ऐसी चीज ले आओ, जिसको कंट्रोल में करना है, तो इस तरह मैंने कई चीजें की हैं। लेकिन कुछ भी मेरे काम नहीं आया।'

पायल ने आगे कहा- 'मुझे इस बात का डर था कि अगर में किसी से भी कुछ भी कहती हूं या अपनी मां को बताती हूं कि मैंने अपने करियर को बचाने के लिए वशीकरण किया है और उससे मुझे कुछ भी नहीं हुआ है तो लोग मेरा मजाक बनाएंगे। ये एक सीक्रेट रहा है, जो मुझे नहीं लगता कि कोई भी प्रोफेशनल इंसान अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए ये रास्ता अपनाएगा।'

पायल रोहतगी के इस खुलासे पर लॉक अप की होस्ट कंगना रनौत ने हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कहा- तो जो आपने किया वो काला जादू था। आपने काला जादू करके लोगों को वश में करने की कोशिश की। कंगना ने आगे कहा- 'आप खूबसूरत और टैलेंटेड हो, मुझे नहीं लगता आपको लोगों को प्रभावित करने के लिए तांत्रिक की जरूरत है। साथ ही कंगना रनौच ने अपने साथ बीते उन दिनों को भी याद किया जब उनके ऊपर काला जादू करने के आरोप लगाए गए थे।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है लोगों में पूर्वाग्रह अधिक है। जब मैं इंडस्ट्री में आई थी तो कहा गया था कि यह लड़की काला जादू करती है।' उन्होंने आगे कहा, 'जब एक लड़की सफल होती है तो लोग उसकी क्षमता पर शक करते हैं। उसके साथ जादुई शक्ति होगी, वो सफल कैसे हुई?'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका