न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BAFTA Award से भी चूकी ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’, मशहूर सिंगर पेट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती

पायल कपाड़िया के डायरेक्शन में बनी ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ मूवी लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म दुनिया के विभिन्न...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 1:05:11

2 News : BAFTA Award से भी चूकी ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’, मशहूर सिंगर पेट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती

पायल कपाड़िया के डायरेक्शन में बनी ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ मूवी लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म दुनिया के विभिन्न हिस्सों में होने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में दावेदारी पेश कर रही है। हाल ही में यह फिल्म 78वें बाफ्टा (ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड) के लिए भी नॉमिनेट की गई थी। इसका नॉमिनेशन बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म कैटेगरी में हुआ था। हालांकि फिल्म अवार्ड से चूक गई।

स्पेनिश लैंग्वेज की फ्रेंच म्यूजिकल क्राइम ड्रामा ‘एमिलिया पेरेज’ ने इसे मात दी। इस कैटेगरी में पुर्तगाल की ‘आई एम स्टिल हियर, आयरिश की ‘नी कैप’ और फारसी की ‘द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग’ भी दावेदार थीं। ‘एमिलिया पेरेज’ को ऑस्कर में 13 अलग-अलग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म ने ही ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को गोल्डेन ग्लोब अवार्ड में भी पछाड़ा था। बाफ्टा अवार्ड्स पर नजर डालें तो रविवार (16 फरवरी) को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।

इवेंट को ‘डॉक्टर हू’ के स्टार डेविड टेनेंट ने होस्ट किया। बता दें कनी कुश्रुती, दिव्या प्रभा और छाया कदम स्टारर ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ कई बड़े नॉमिनेशन में जगह बना चुकी है। इसे 82वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया था, लेकिन उसमें भी ये फिल्म चूक गई। यह पिछले साल रिलीज हुई थी।

इसकी कहानी दो मलयाली नर्स पर बेस्ड है, जो कि मुंबई में रहती हैं। फिल्म इन दो लड़कियों की जिंदगियों के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। पिछले साल इस फिल्म ने फ्रांस के कांस समारोह में ग्रैंड प्रिक्स जीता था, जो कि भारत के लिए पहला अवार्ड है। यह फिल्म पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

payal kapadia,filmmaker payal kapadia,director payal kapadia,bafta awards,emilia perez,shakira,colombian singer shakira,shakira hospital

पॉप सिंगर शकीरा ने इंस्टा स्टोरी पर स्वास्थ्य को लेकर शेयर की पोस्ट

पॉप सिंगर शकीरा ने हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में अपना एक शो पेट की समस्या के कारण रद्द कर दिया। ‘लास मुजेरेस या नो लोरान वर्ल्ड टूर’ के दौरान शकीरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शकीरा ने खुद इसकी पुष्टि की है। शकीरा ने रविवार (16 फरवरी) की रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पेनिश लैंग्वेज में कुछ स्टेटमेंट पोस्ट किए हैं जिनमें उन्होंने हेल्थ के बारे में बताया।

पोस्ट में लिखा, “मुझे आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कल रात मुझे पेट दर्द के कारण इमरजेंसी रूम में जाना पड़ा और मैं इस समय अस्पताल में भर्ती हूं। मेरा इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मुझे बताया है कि मैं आज रात कॉन्सर्ट कर पाऊंगी। मैं उस स्थिति में नहीं हूं। आज स्टेज पर न जा पाने से मैं बहुत दुखी हूं। मैं अपने प्यारे पेरूवियन दर्शकों से फिर से मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे उम्मीद है कि कल मैं बेहतर हो जाऊंगी और वे मुझे जल्द से जल्द डिस्चार्ज कर देंगे ताकि मैं वह शो कर सकूं, जो मैंने आप सभी के लिए तैयार किया है।

मेरी टीम और प्रमोटर आपसे मिलने के लिए पहले से ही एक नई तारीख पर काम कर रहे हैं। आपकी अंडरस्टैंडिंग के लिए थैंक्यू। आई लव यू ऑल। शकीरा ने आज भी एक पोस्ट शेयर कर फैंस के लिए लिखा, “आप सभी को आपके प्यार भरे मैसेज के लिए थैंक्यू। आप मुझे बहुत ताकत देते हो। तहे दिल से आप सबको आई लव यू।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ