न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पवनदीप ने जीती Indian Idol-12 की ट्रॉफी, सलमान के लिए गाने की चाहत, जानें Finale की और बातें…

उत्तराखंड के चंपावत में रहने वाले प्रतिभाशाली गायक पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल-12 का खिताब जीत लिया है। पवनदीप को ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 12:21:11

पवनदीप ने जीती Indian Idol-12 की ट्रॉफी, सलमान के लिए गाने की चाहत, जानें Finale की और बातें…

उत्तराखंड के चंपावत में रहने वाले प्रतिभाशाली गायक पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल-12 का खिताब जीत लिया है। पवनदीप को रविवार को 12 घंटे चले 'द ग्रेटेस्ट फिनाले एवर' में जीत के बाद 25 लाख रुपए का चेक और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर ईनाम के तौर पर मिली है। जीत के बाद पवनदीप ने कहा कि इंडियन आइडल का हिस्सा बनना एक सपने के सच होने जैसा था और फिर टॉप-6 का हिस्सा बनना अद्भुत। खिताब जीतना नाकाबिले यकीन है।

मैं इतना डर गया था कि प्रदर्शन करते समय कांप रहा था। मंच के पीछे मैं सोच रहा था कि क्या मुझे भी चुना जाएगा?' लेकिन मैंने ऑडिशन पास कर लिया और वहां से इस स्तर तक पहुंचना एक बहुत अच्छा एहसास है। पवनदीप ने कहा कि वे म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान और प्रीतम के लिए गाना चाहते हैं। उनका सपना सलमान खान के लिए प्लेबैक सिंगिंग करने का है।

दूसरे नंबर पर रहीं अरुणिता कांजीलाल

पवनदीप के परिवारवालों ने जीत का जश्न इंडियन आइडल के मंच पर ही मनाया। पवनदीप ने फाइनल में 5 कंटेस्टेंट्स को मात दी। पवनदीप कई वाद्य यंत्र भी बजाना जानते हैं। सबसे मजूबत कंटेस्टेंट मानी जाने वाली अरुणिता कांजीलाल (बंगाल) दूसरे, सयाली कांबले (महाराष्ट्र) तीसरे, मोहम्मद दानिश (दिल्ली) चौथे, निहाल तोरो (कर्नाटक) पांचवें और शनमुखप्रिया (आंध्रप्रदेश) छठे स्थान पर रहीं। इस सीजन में टॉप-15 के बीच मुकाबला था। साहिल सोलंकी, गिरीश वैष्णव, सम्यक प्रसन्ना, सिरिशा भागवतुला, अनुष्का बनर्जी, नचिकेत लेले, अंजलि गायकवाड़, सवाई भाट और आशीष कुलकर्णी पहले ही एलिमिनेट हो गए थे।

सिद्धार्थ-कियारा सहित ये हस्तियां पहुंचीं फिनाले में

इंडियन आइडल के मेकर्स ने इस बार फिनाले को खास बनाया। शो में बतौर स्पेशल गेस्ट हाल ही रिलीज हुई फिल्म शेरशाह के स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी को बुलाया गया था। इनके अलावा कुमार सानू, अलका याग्निक, उदित नारायण, अमित मिश्रा, मोहम्मद अली, विशाल ने भी शो में अपनी प्रस्तुतियों से तड़का लगाया। शो के दौरान भारती सिंह, द ग्रेट खली भी दिखे। बतौर जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया भी मौजूद थे। आदित्य नारायण और जय भानुशाली ने शो को होस्ट किया। करीब 10 महीने तक चले इस शो में पवनदीप शुरू से ही टॉप के कंटेस्टेंट रहे। उनकी लोकप्रियता का आलम ऐसा है कि इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन यानी 10 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। भारती सिंह, जैस्मिन भसीन, अली गोनी समेत कई बड़े स्टार्स ने पवनदीप के लिए वोट मांगे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर