न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सिंगर पवनदीप राजन की हेल्थ को लेकर सामने आई यह Update, टीम ने फैंस का जताया आभार

सोनी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के विजेता सिंगर पवनदीप राजन सोमवार (5 मई) तड़के कार दुर्घटना में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 May 2025 12:13:33

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सिंगर पवनदीप राजन की हेल्थ को लेकर सामने आई यह Update, टीम ने फैंस का जताया आभार

सोनी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के विजेता सिंगर पवनदीप राजन सोमवार (5 मई) तड़के कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पवनदीप (28) के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटे दिखे। इसबाद फैंस चिंतित हो गए और तब से ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच पवनदीप की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी कर उनकी हेल्थ अपडेट दी है। इसके अनुसार पवनदीप की हालत अब बेहतर है। वे आईसीयू में हैं और उनके शरीर में कई फ्रेक्चर हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। वे एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें एक पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एनसीआर के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें कई फ्रेक्चर के साथ चोटें भी लगी हैं।

सोमवार का दिन परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों के लिए मुश्किल और कष्टदायक रहा। पूरे दिन वे दर्द और बेहोशी से जूझते रहे। हालांकि बहुत सारी जांच हुई और डायग्नोज के बाद उन्हें शाम 7 बजे के करीब ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और 6 घंटे बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया, फिलहाल वे आईसीयू में हैं। 3-4 दिन के आराम के बाद कुछ जरूरी ऑपरेशन किया जाएगा। यह उनके सभी फैंस, परिवार, मित्रों और विश्वभर के शुभचिंतकों के आशीर्वाद और समर्थन का ही परिणाम है कि वे अब बिल्कुल ठीक हैं। पवनदीप को अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया।”

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सिंगर पवनदीप राजन की हेल्थ को लेकर सामने आई यह Update, टीम ने फैंस का जताया आभार

पवनदीप राजन ने सबसे पहले साल 2015 में जीता था ‘द वॉयस इंडिया’ शो

उल्लेखनीय है कि हादसे में पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके ड्राइवर राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा को भी काफी चोटें आई हैं। तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसा सोमवार तड़के 3:30 बजे के आस-पास हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। तमाम फैंस के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। पवनदीप उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं।

साल 2015 में उन्होंने शो 'द वॉयस इंडिया' जीता था। फिर पवनदीप 'इंडियन आइडल 12’ में सभी सिंगर्स को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहे। पवनदीप इसके बाद कई म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दे चुके हैं। उनके पास खुद का म्यूजिक स्टूडियो भी है, जिसमें वे नए-नए गाने रिकॉर्ड करते हैं। पवनदीप सिंगिंग के साथ-साथ तबला, गिटार और ढोलक जैसे कई इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में माहिर हैं।

पवनदीप के पिता सुरेश राजन, मां सरोज राजन और बहन ज्योतिदीप राजन कुमाऊंनी लोक कलाकार हैं। पवनदीप का नाम ‘इंडियन आइडल’ की साथी कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल के साथ जोड़ा गया था। हालांकि दोनों ने ही इस बारे में कुछ भी खुलकर नहीं कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल