न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भोजपुरी स्टार पवन ने पत्नी पर कसा तंज, फोटो शेयर कर लिखा…,इस एक्ट्रेस की वैडिंग डेट आई सामने

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों फैंस के बीच अपने गानों से छाए हुए हैं। पवन के शिवरात्रि और होली के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 7:30:49

2 News : भोजपुरी स्टार पवन ने पत्नी पर कसा तंज, फोटो शेयर कर लिखा…,इस एक्ट्रेस की वैडिंग डेट आई सामने

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों फैंस के बीच अपने गानों से छाए हुए हैं। पवन के शिवरात्रि और होली के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। इसके अलावा पवन की अपकमिंग फिल्म ‘बजरंगी’ का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन सबके बीच पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। पवन ने बिना किसी का नाम लिए अपनी पत्नी पर तंज कसा है। पवन ने अपनी बेहतरीन फोटो डाली है, जिसमें वो व्हाइट शर्ट में दिख रहे है और हाथ में उन्होंने फोन ले रखा है।

पवन ने कैप्शन में लिखा, “लगता है आज के समय में किसी-किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है। आगे क्या बोलूं शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा..।” फैंस इस कैप्शन को पवन की पत्नी ज्योति सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल हाल ही में ज्योति को महाकुंभ में पवन की फोटो लेकर स्नान करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पवन की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गलत बात है, आपकी पत्नी सही है।”

दूसरे ने लिखा, “आप उनको साथ ही रख लीजिए नहीं तो जितना जल्दी हो सके आप लोग अलग हो जाइए।” तीसरे ने लिखा, “जो भी आपको करना है वह साफ कीजिए क्योंकि कोई आपके ऊपर उंगली उठाता है तो पूरा फैन का दिल रोता है।” चौथे ने लिखा, “पोस्ट ज्योति भाभी की तरफ जा रही है।” पांचवें ने लिखा, “हो सकता है आपने बहुतों की जिंदगी संवारी हो, पर खुद की पत्नी को मजबूर कर दिए हो, यहां-वहां घूमने के लिए...कई बार बहुत अच्छी चीज पाने की चाहत में अच्छी चीज भी हाथ से निकल जाती है।”

13 साल तक रिलेशनशिप के बाद वृषांक खनल के साथ शादी को तैयार हैं प्राजक्ता कोली

मशहूर कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल संग शादी करने जा रही हैं। लगभग 13 सालों तक वृषांक के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद अब आखिरकार प्राजक्ता विवाह बंधन में बंधने को तैयार हैं। प्राजक्ता और वृषांक 25 फरवरी को सात फेरे लेंगे। उनकी वेडिंग डेस्टिनेशन रिवील हो चुकी है। दोनों बेहद आलीशान फॉर्म में सात फेरे लेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल मुंबई के कर्जत स्थित ओलिएंडर फॉर्म्स लग्जरी रिजॉर्ट में शादी रचाएगा। वेडिंग फंक्शन आज रविवार (23 फरवरी) से शुरू हो रहे हैं। शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की बात करें तो डिटेल सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि शादी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। प्राजक्ता और वृषांक की सगाई दो साल पहले ही हो गई थी। वृषांक नेपाल के रहने वाले हैं और पेशे से एक वकील हैं। जब प्राजक्ता 18 साल की थी, तभी से वह वृषांक को डेट कर रही हैं।

प्राजक्ता अब इंडस्ट्री का फेमस चेहरा है। उन्होंने अपना सफर यूट्यूब से शुरू किया था। उनके चैनल ‘मोस्टली सेन’ से उन्हें पहचान मिली थी। प्राजक्ता ने फिल्मी करिअर वरुण धवन की फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ से शुरू किया था। इसके बाद वह साल 2023 की मिस्ट्री थ्रिलर ‘नीयत में भी नजर आईं। प्राजक्ता मल्टी-टैलेंटेड हैं। वह लेखिका भी हैं जिन्होंने हाल ही में अपना पहली किताब ‘टू गुड टू बी ट्रू’ रिलीज की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ