पवन सिंह का नया रोमांटिक गाना ‘करा ना ओढ़निया के आड़’ रिलीज, जल्द आएगा सैड सॉन्ग ‘भगवान करस’
पावर स्टार पवन सिंह का नया रोमांटिक गाना करा ना ओढ़निया के आड़ हुआ रिलीज, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं उनका बहुप्रतीक्षित सैड सॉन्ग ‘भगवान करस’ भी जल्द रिलीज होने वाला है। जानिए फिल्म बजरंगी, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और गानों की पूरी डिटेल।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Wed, 11 Jun 2025 10:52:16
पिछले कुछ दिनों से भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का एक अनोखा और अजीबोगरीब लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वायरल फोटो में पवन सिंह लंबे बालों, बढ़ी हुई दाढ़ी और मैले-कुचैले कपड़ों में एक मंदिर के पास बैठे नजर आए थे, जिससे उनके फैंस चौंक गए थे। बाद में यह सामने आया कि वह तस्वीर दरअसल उनके अपकमिंग सैड इमोशनल सॉन्ग ‘भगवान करस’ की शूटिंग की है, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है।
जहां पवन सिंह के फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है, वहीं इससे पहले उनका एक जबरदस्त रोमांटिक गाना रिलीज हो चुका है जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
पवन सिंह का नया रोमांटिक सॉन्ग फिल्म ‘बजरंगी’ से
पवन सिंह का जो नया गाना आया है, वह पूरी तरह से रोमांस से भरपूर है और यह उनकी फिल्म ‘बजरंगी’ का हिस्सा है। इस गाने में पवन सिंह का नया रोमांटिक अवतार देखने को मिला है जो दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। हालांकि, पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर कोई खास प्रमोशन नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद गाना यूट्यूब पर कम समय में ही लाखों व्यूज़ बटोर चुका है।
‘करा ना ओढ़निया के आड़’ नामक इस गाने में कई इमोशनल और रोमांटिक पहलू देखने को मिलते हैं, जो इसे खास बनाते हैं।