न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पवन कल्याण की एक्शन फिल्म 'दे कॉल मी ओजी' की रिलीज में फिर हुआ बदलाव, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘दे कॉल मी ओजी’ (OG) की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। फिल्म अब पहले तय की गई 27 सितंबर 2025 की बजाय 25 सितंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 May 2025 7:57:37

पवन कल्याण की एक्शन फिल्म 'दे कॉल मी ओजी' की रिलीज में फिर हुआ बदलाव, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘दे कॉल मी ओजी’ (OG) की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। फिल्म अब पहले तय की गई 27 सितंबर 2025 की बजाय 25 सितंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

रविवार शाम को प्रोडक्शन हाउस डीवीवी एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक नया पोस्टर साझा करते हुए यह घोषणा की। फिल्म का यह नया शेड्यूल नवरात्रि और सितंबर-अक्टूबर की लंबी छुट्टियों के मद्देनजर तय किया गया है ताकि बॉक्स ऑफिस पर बेहतर शुरुआत मिल सके।

क्यों बदली गई तारीख?

मेकर्स ने यह निर्णय बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए लिया है। पहले 'अखंडा 2' और 'संबरला यति गट्टू' जैसी फिल्में भी 25-27 सितंबर के बीच रिलीज होने वाली थीं, लेकिन प्रोडक्शन में देरी की वजह से इन फिल्मों की रिलीज टलने की संभावना है। ऐसे में OG को सोलो रन का अवसर मिल गया है।

फिल्म की खास बातें

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सुजीत, जिन्होंने साहो जैसी एक्शन फिल्म बनाई थी। पवन कल्याण इस फिल्म में एक नए और दमदार अवतार में नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इस फिल्म से तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं और विलेन की भूमिका में होंगे। लीड रोल में प्रियंका अरुल मोहन भी दिखाई देंगी। फिल्म का संगीत तैयार किया है एस थमन ने। फिल्म का निर्माण डीवीवी दानय्या और कल्याण दासरी कर रहे हैं।

राजनीति से इतर एक्टिंग में भी सक्रिय

अपने राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच पवन कल्याण ने हाल ही में ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की शूटिंग पूरी की है और जल्द ही वे ‘उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं निर्देशक सुजीत तेजी से 'OG' की शूटिंग को पूरा करने में जुटे हैं।

उम्मीदें और बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन

त्योहारों के मौसम और लंबी छुट्टियों के कारण ट्रेड एनालिस्ट्स मान रहे हैं कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है।

नज़रें अब 25 सितंबर 2025 पर टिकी हैं, जब 'दे कॉल मी ओजी' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के

छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके

CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास

भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें

'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच

सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!

सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप

राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात

साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन

'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस

सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी