PACKUP for GAMBHEERA…
â फिल्म में पवन कल्याण ने 'गंभीर' नामक शक्तिशाली किरदार निभाया है, जो फैंस के बीच पहले ही चर्चा का विषय बन चुका है। सुजीत के स्टाइलिश निर्देशन में पवन कल्याण की वापसी एक्शन थ्रिलर के रूप में धमाकेदार होगी, जिसमें दर्शकों को दमदार स्टोरीलाइन और बड़े पैमाने का मनोरंजन देखने को मिलेगा। फिल्म में इमरान हाशमी, प्रियंका अरुल मोहन, प्रकाश राज और स्रिया रेड्डी जैसे प्रमुख कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, स थमन द्वारा संगीत की धुनें फिल्म को और भी खास बनाएंगी।
GEAR UP for the RELEASE…
See you in theatres on 25 September 2025. #OGonSept25#TheyCallHimOG #OG pic.twitter.com/uGucg8BGgo
डीवीवी एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर दनय्या गरू और कल्याण दासारी के साथ मिलकर यह फिल्म एक और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के रूप में तैयार हो रही है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है। शूटिंग के खत्म होते ही अब फिल्म की पोस्ट-प्रोडक्शन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अगले कुछ महीनों में फिल्म के टीजर और ट्रेलर रिलीज होने की उम्मीद है।
पूरे विश्व में फैंस इस फिल्म के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शूटिंग खत्म होने की घोषणा ने उत्साह और भी बढ़ा दिया है। चाहे मल्टीप्लेक्स हो या मास सेंटर, OG 25 सितंबर को रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हंगामा मचा देगा।
निर्माताओं की बात माने तो — “Gear up for the release. They call him OG. The storm is coming.”













