न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस एक्ट्रेस के पिता का निधन, शेयर की इमोशनल पोस्ट, ‘वध 2’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

इन दिनों मनोरंजन जगत दुख के भंवर में फंसा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक लगातार बुरी खबर सामने आ रही है। अब जीटीवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 12:41:58

2 News : अब इस एक्ट्रेस के पिता का निधन, शेयर की इमोशनल पोस्ट, ‘वध 2’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

इन दिनों मनोरंजन जगत दुख के भंवर में फंसा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक लगातार बुरी खबर सामने आ रही है। अब जीटीवी के सुपरहिट शो ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रार्थना बेहेरे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रार्थना के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। प्रार्थना ने इस दुखद खबर की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है। यह इमोशनल पोस्ट काफी वायरल हो रही है। फैंस पोस्ट पर कमेंट कर दुख जताने के साथ प्रार्थना को हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। दुख से गुजर रहीं प्रार्थना ने इंस्टाग्राम पर पिता की फोटो शेयर कर कैप्शन में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

प्रार्थना ने लिखा, “कोई इंसान जाता है, फिर भी यादों में जिंदा रहता है, किसी की आंखों के आंसुओं में मुस्कुराता है। हर कली से फूल कहता है, जीने का नाम यही है। मेरे पापा का 14 अक्टूबर को सड़क हादसे में निधन हो गया। बाबा आपके जाने से जिंदगी थम सी गई है। आपका आत्मविश्वास हमें मजबूती देता है। आपने सिखाया कि खुशी हालातों में नहीं, सोच में होती है। आपकी ईमानदारी, सेवा और प्यार ने हमें इंसानियत का असली मतलब सिखाया। भले आज आप हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन आपकी आवाज और गाने हमेशा हिम्मत देते हैं। आपका अचानक जाना बहुत दर्दनाक है।

हर पल आपकी कमी महसूस होती है। लेकिन मुझे यकीन है- आप हमेशा हमारे पास हैं। मैं वही करूंगी जिससे आपको गर्व हो और अपने काम से आपको श्रद्धांजलि दूंगी। आपकी मुस्कान हमेशा मेरे दिल में रहेगी। आई लव यू बाबा, हमेशा याद आओगे।” उल्लेखनीय है कि प्रार्थना के पिता का 12 दिन पहले निधन हो चुका है और एक्ट्रेस धीरे-धीरे इस दुख से उबरने की कोशिश कर रही हैं। बता दें प्रार्थना ने ‘पवित्र रिश्ता’ में ‘वैशाली करंजकर’ का किरदार निभाया था, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था।

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने इसी शो से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। सुशांत साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए अक्टूबर काफी भारी पड़ रहा है। इस कड़ी में 15 अक्टूबर को पंकज धीर, 20 अक्टूबर को असरानी, 24 अक्टूबर को पीयूष पांडे और 25 अक्टूबर को सतीश शाह का निधन हो चुका है।

‘वध 2’ मूवी में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की हैं अहम भूमिकाएं

लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने ‘वध 2’ मूवी की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसमें एक्टर संजय मिश्रा और एक्ट्रेस नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जसपाल सिंह संधू ने ‘वध 2’ को लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म ‘वध’ की तरह ही उसकी सोच और कहानी को आगे बढ़ाती है। मेकर्स ने दोनों कलाकारों को दिखाता एक दमदार पहला लुक जारी किया।

डायरेक्टर संधू ने कहा कि हमने इस कहानी को बहुत दिल से बनाया है ताकि यह दर्शकों को बांधे और सोचने पर मजबूर करे। मैं लव और अंकुर का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस कहानी पर भरोसा किया। अब मुझे इंतजार है कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें, तो मिलते हैं सिनेमाघरों में, कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी। प्रोड्यूसर लव रंजन ने कहा कि ‘वध’ की खूबसूरती इस बात में है कि यह आम लोगों के विश्वास और उनके सामने आने वाली मुश्किल हालात को बहुत सच्चाई से दिखाती है, जो उनके जमीर और हिम्मत की परीक्षा लेते हैं। ‘वध 2’ में जसपाल ने इस सोच को और भी गहराई से दिखाया है।

प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने कहा कि ‘वध’ हमारे लिए एक ऐसी यात्रा थी जैसी हमने पहले कभी नहीं की थी। यह एक ऐसी कहानी थी जिसने हमें हमारे कम्फर्ट जोन से बाहर निकालकर एक गहरी, असली और अलग तरह की कहानी की दुनिया में ला खड़ा किया। बता दें संजय मिश्रा की फिल्म 'वध' की कहानी परफेक्ट क्राइम की तरह थी। कर्ज के बोझ से दबे एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक, जिन्हें बार-बार कर्ज चुकाने के लिए परेशान किया जाता है। उसकी मुश्किलें तब और बढ़ जाती है, जब उसके हाथों से एक शराबी की हत्या हो जाती है। इसके बाद पति-पत्नी मिलकर उस अपराध को छिपाने की कोशिश करते हैं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड