न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एजाज के बाद पवित्रा की जिंदगी में हुई नए प्यार की एंट्री, इस एक्ट्रेस ने अस्पताल से शेयर की Photo

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 का हिस्सा रह चुकीं पवित्रा पुनिया की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है। पवित्रा ने अपने नए बॉयफ्रेंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Oct 2025 8:21:39

2 News : एजाज के बाद पवित्रा की जिंदगी में हुई नए प्यार की एंट्री, इस एक्ट्रेस ने अस्पताल से शेयर की Photo

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' का हिस्सा रह चुकीं पवित्रा पुनिया की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है। पवित्रा ने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ दिवाली का त्योहार भी मनाया। इस बात का खुलासा पवित्रा ने खुद इंटरव्यू में किया है। पवित्रा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि हां, मुझे नया प्यार मिल गया है और इस साल दिवाली मेरे लिए और ज्यादा खास है, क्योंकि मैं इसे उनके परिवार के साथ मनाऊंगी। मैं विदेश जाऊंगी क्योंकि वो और उनका परिवार वहीं है। मुझे थोड़ा दुख है कि मैं अपने परिवार के साथ दिवाली नहीं मना पाऊंगी, लेकिन उनके साथ समय बिताने के लिए काफी उत्साहित भी हूं।

वे अमेरिका के एक व्यवसायी हैं, अभिनेता बिल्कुल नहीं। एक बेहतरीन इंसान और दयालु। हम पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते में हैं और ये सही भी लग रहा है। थोड़ा अजीब महसूस होने वाला है क्योंकि मैं अपने माता-पिता, अपने प्रियजनों के पास नहीं रहूंगी। घर नहीं सजाऊंगी, पूजा साथ में नहीं करूंगी। लेकिन साथ ही मैं जिंदगी के नए चरण के लिए भी उत्साहित हूं। ये बड़ा बदलाव है और मैं खुले दिल से इसका स्वागत कर रही हूं। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान के शो BB 14 में पवित्रा और एक्टर एजाज खान एक-दूसरे के करीब आए थे।

दोनों ने सगाई भी की, लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया। फरवरी 2024 में पवित्रा और एजाज ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया कि वे अलग हो गए हैं। पवित्रा ने एक इंटरव्यू में कहा कि हर चीज की एक निश्चित अवधि होती है, कुछ भी परमानेंट नहीं होता। रिश्तों में भी एक निश्चित अवधि हो सकती है। एजाज और मैं कुछ महीने पहले अलग हो गए और मैं हमेशा उनके अच्छे होने की कामना करूंगी। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। पवित्रा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें 'ये है मोहब्बतें', 'नागिन 3', 'लव यू जिंदगी' और 'सवारे सबके सपने...प्रीतो' जैसे टीवी शो में देखा गया है।

pavitra punia,actress pavitra punia,eijaz khan,actor eijaz khan,pavitra eijaz,pavitra diwali,pavitra new love,chitrangada singh,actress chitrangada singh,chitrangada hospital,battle of galwan

नासाज है चित्रांगदा सिंह की तबीयत, अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह इसमें सलमान खान के अपोजिट लीड एक्ट्रेस हैं। चित्रांगदा को पहली बार सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा है। फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इसमें भारत-चीन संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी। इस बीच चित्रांगदा के फैंस को चिंता में डालने वाली खबर है। चित्रांगदा की तबीयत नासाज है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।

लोग उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। चित्रांगदा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें चित्रांगदा बिस्तर पर लेटी हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ने लगूंगी।” हालांकि उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का कारण नहीं बताया। फिल्मों की बात करें तो चित्रांगदा को पिछली बार कुछ समय रिलीज हुई मल्टीस्टारर मूवी 'हाउसफुल 5' में देखा गया था।

इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप जैसे कलाकार थे। फिल्म में वह विलेन के रोल में दिखाई दी थीं। उनकी एक्टिंग को बहुत ही सराहा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह