न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा, भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं', पठान विवाद पर संत परमहंस ने दी धमकी

शाहरुख खान की फिल्म पठान पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अयोध्या के संत ने एक विवादित बयान दे डाला है। फिल्म का विरोध करते हुए संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ने तक की धमकी दे डाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Dec 2022 10:41:06

'शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा, भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं', पठान विवाद पर संत परमहंस ने दी धमकी

शाहरुख खान की फिल्म पठान पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अयोध्या के संत ने एक विवादित बयान दे डाला है। फिल्म का विरोध करते हुए संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ने तक की धमकी दे डाली है।

अयोध्या की संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने फिल्म पठान का विरोध करते हुए कहा कि फिल्म पठान में भगवा रंग का अपमान किया गया है और ये एक सोची समझी रणनीति के तहत किया गया है।

जिहादी को जिंदा जला दूंगा

संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए पैसा कमाने का लोगों ने धंधा बना लिया है। ये फिल्म जिहाद है यह रणनीति तैयार करके किया जाता है इसलिए आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है और मैं ढूंढ रहा हूं जिस दिन शाहरुख खान मिल गया उस जिहादी की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा। मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे हैं। अगर हमसे पहले कोई उसे मिल जाए और कोई सनातनी शेर उनको जिंदा जला दे, तो उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा। यही नहीं तीन खानों को मैंने चिन्हित कर लिया है। पहले शाहरुख खान फिर आमिर खान और उसके बाद सलमान खान, इन सब के लिए सजा-ए-मौत मैंने तय कर ली है।

संत परमहंस ने कहा- 'जलाने के पहले उसकी चमड़ी उधेड़ करके उसको दिखाऊंगा, अगर तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में बहने वाला रक्त यह क्यों तुम्हारी धमनियों में बह रहा है। इसका रंग भी तो भगवा है, भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं हो सकता। भगवान सूर्य का रंग है, अग्नि का रंग है, भगवा शांति का प्रतीक है और सभी सनातन धर्म के मानने वाले आन बान शान है। स्वाभिमान का प्रतीक है भगवा। भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

संत ने आगे कहा- 'शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई। मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर बनाकर दिखा दे, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दे, पैगंबर मोहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दे। पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे कोई गिन नहीं पाएगा। केवल इनको पता है हिंदू मानवतावादी है, इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं।'

संत परमहंस ने कहा- 'जो सनातन की आस्था का मजाक बनाएगा अपमान करेगा उस पर पलटवार होगा। इन जिहादी राक्षसों का वध हम लोग भी अब शुरू करेंगे। इसकी शुरुआत आमिर खान से शाहरुख खान से सलमान खान से होगी। बता दें इससे पहले हिंदू महासभा ने भी दीपिका की भगवा बिकिनी पर आपत्ति जताई थी। वहीं आरटीआई एक्टीविस्ट दानिश खान ने उसे मुस्लिमों का चिश्ती रंग बताया था।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत