न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जी ले जरा' में शाहरुख की एंट्री, आलिया-प्रियंका-कटरीना की रोड ट्रिप में होंगे शामिल!

प्रियंका और कटरीना को स्क्रीन पर एक साथ देखना ही फैन्स के लिए बहुत मजेदार अनुभव होगा। इसी बीच अब 'जी ले जरा' से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है जो फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ा देगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Mar 2023 12:02:31

'जी ले जरा' में शाहरुख की एंट्री, आलिया-प्रियंका-कटरीना की रोड ट्रिप में होंगे शामिल!

आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ की फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म पर काम शुरू हो गया है। दरअसल, 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के बाद से ही फैन्स को जोया अख्तर की अगली फिल्म का इंतजार था। 'जी ले जरा' की अनाउंसमेंट 2021 में कर दी गई थी लेकिन तीनों लीड एक्ट्रेसेज की डेट मैच न होने के कारण 'जी ले जरा' का शूट, प्लान के मुताबिक पिछले साल नहीं शुरू हो सकी थी। लेकिन अब खबर है कि फाइनली इसपर काम शुरू हो चुका है। जोया ने रीमा कागती के साथ मिलकर 'जी ले जरा' की स्क्रिप्ट लिखी है और इसे प्रोड्यूस कर रही हैं, मगर इस बार डायरेक्टर फरहान अख्तर हैं। फरहान की फिल्म की कास्टिंग अपने आप में बहुत एक्साइटिंग है। आलिया, प्रियंका और कटरीना को स्क्रीन पर एक साथ देखना ही फैन्स के लिए बहुत मजेदार अनुभव होगा। इसी बीच अब 'जी ले जरा' से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है जो फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ा देगी।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 'जी ले जरा' में नजर आएंगे। उनके किरदार के बारे में ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आई हैं। मगर कहा जा रहा है कि ये एक खास कैमियो होगा। 'जी ले जरा' की तीनों ही एक्ट्रेसेज शाहरुख के साथ पहले फिल्में कर चुकी हैं। आलिया ने शाहरुख के साथ 'डियर जिंदगी' में, कटरीना ने 'जब तक है जान' और 'जीरो' और प्रियंका 'डॉन' फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्मों में शाहरुख़ के साथ काम कर चुकी हैं।

फरहान अख्तर ने शेयर की थी तस्वीर

एक दशक बाद फिर से डायरेक्टर की कुर्सी पर लौट रहे फरहान अख्तर ने कुछ ही दिन पहले इंस्टाग्राम पर, अपनी नई फिल्म शुरू होने का हिंट दिया था। फरहान ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो राजस्थान के रेगिस्तान में नजर आ रहे थे। उनकी पोस्ट में लगे हैशटैग से पता चला कि वो 'जी ले जरा' के लिए लोकेशंस फाइनल करने निकले हैं। अपनी पोस्ट के कैप्शन में फरहान ने लिखा था, 'गोल्ड की तलाश में।' रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि 'जी ले जरा' का शूट इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने इंडिया में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा तो वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कर लिया है। अब शाहरुख खान डायरेक्टर एटली कुमार की फिल्म 'जवान' में और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में काम करते नजर आएंगे। शाहरुख खान की ये दोनों फिल्म साल 2023 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इन सबके अलावा सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में भी शाहरुख कैमियो रोल में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश