न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संसद में इस दिन होगी ‘छावा’ की स्क्रीनिंग, PM मोदी भी लेंगे मजा, इस दिग्गज एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा’ सुपरहिट साबित हुई। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 2:25:05

2 News : संसद में इस दिन होगी ‘छावा’ की स्क्रीनिंग, PM मोदी भी लेंगे मजा, इस दिग्गज एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा’ सुपरहिट साबित हुई। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई। अब इसकी संसद भवन में खास स्क्रीनिंग होने जा रही है। गुरुवार (27 मार्च) को बालयोगी ऑडिटोरियम में होने वाली स्क्रीनिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और सांसद भी शामिल होंगे। फिल्म में संभाजी का रोल करने वाले विक्की कौशल समेत पूरी स्टारकास्ट और क्रू के इस खास इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक महीने पहले इस फिल्म की तारीफ की थी।

मोदी ने 21 फरवरी को अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान ‘छावा’ की तारीफ करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र और मुंबई ने मराठी और हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इन दिनों, ‘छावा’ पूरे देश में धूम मचा रही है। इस फिल्म में संभाजी महाराज की वीरता को बखूबी दिखाया गया है, जो शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास से प्रेरित है।

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को रिलीज हुई ‘छावा’ अभी तक सिनेमाघरों में लगी हुई है और नित नए कीर्तिमान रच रही है। अब तक ‘छावा’ ने भारत में 583.35 करोड़ और विदेश में 90.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 780 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। पिछले साल दिसंबर में भी मोदी ने संसद में विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया था।

vicky kaushal,chhaava movie,chhaava,pm narendra modi,chhaava parliament,rashmika mandanna,shihan hussaini,actor shihan hussaini,shihan death,south indian actor shihan hussaini,karate expert shihan

साउथ इंडियन स्टार शिहान हुसैनी का निधन, कई स्टार्स को दी है मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर शिहान हुसैनी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शिहान की चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिहान ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। शिहान के परिवार की ओर से आज मंगलवार (25 मार्च) निधन की जानकारी दी। वे 60 साल के थे। शिहान अपनी फैमिली के काफी करीब थे। साउथ सिनेमा में भी शिहान को बड़ा दर्जा हासिल था। उन्होंने कई दिग्गज सुपरस्टार को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी थीं।

इनमें पवन कल्याण और थलपति विजय जैसे बड़े नाम शामिल हैं। शिहान ने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से छाप छोड़ी। 'वेलईकरन', 'मूंगिल कोट्टई' और 'उन्नई मोती कुरुमल्ली' जैसी फिल्में उनके नाम हैं। शिहान ने रजनीकांत अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'ब्लडस्टोन' में भी काम किया है। वे थलापति की फिल्म 'बद्री' में भी नजर आए थे। बीते साल शिहान की फिल्म ‘चेन्नई सिटी गैंगस्टर' रिलीज हुई थी। आखिरी बार उन्होंने 'काथु वकुला रेंदु काधल' में एक्टिंग की। शिहान ने कुछ दिनों पहले गलाटा इंडिया से कैंसर से जारी जंग के बारे में बात की थी।

उन्होंने कहा था कि उन्हें इलाज के लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं है वो इससे जंग लड़ रहे हैं और जीतेंगे। उन्होंने कहा था कि हर दिन संघर्ष होता है, लेकिन मैं कराटे का शौकीन हूं...मैं कैंसर के चलते अपने पसंदीदा काम से दूर नहीं रह सकता और वह मार्शल आर्ट और तीरंदाजी है। उन्हें हर दिन दो यूनिट खून भी चढ़ रहा था। उन्होंने अपने स्टूडेंट रहे पवन कल्याण से मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र खरीदने की गुहार भी लगाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी