न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिणीति चोपड़ा ने गाया लता मंगेशकर का यह गाना, देखें और सुनें, बच्चों को इस फिल्म के गाने गाकर सुलाती हैं प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Aug 2023 6:25:36

परिणीति चोपड़ा ने गाया लता मंगेशकर का यह गाना, देखें और सुनें, बच्चों को इस फिल्म के गाने गाकर सुलाती हैं प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई हो चुकी है। परिणीति अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जुड़ी रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें परिणीति बेहद खूबसूरत अंदाज में दिवंगत महान गायिका लता मंगेशकर का गाना 'रहें ना रहें' गाती दिख रही हैं। परिणीति ने इसका जज्बातों से भरा खूबसूरत कैप्शन दिया है। परिणीति ने लिखा, 'कुछ गाने राग नहीं, अहसास होते हैं।' बता दें कि यह गाना साल 1966 में आई फिल्म 'ममता' का है। इस गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं और संगीत रोशन ने दिया है। इस फिल्म में सुचित्रा सेन, अशोक कुमार और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

परिणीति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 'ऊंचाई' थी। इसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता और सारिका भी थे। परिणीति अब निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। परिणीति के पास 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' फिल्म भी है, जिसके हीरो अक्षय कुमार हैं।

parineeti chopra,lata mangeshkar,preity zinta,actress parineeti chopra,singer lata mangeshkar,actress preity zinta

प्रीति के बच्चों को पसंद आते हैं ‘कोई मिल गया’ फिल्म के गाने

एक्ट्रेस प्रीति जिंदा ने कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। वे अब एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव नहीं हैं। प्रीति आईपीएल के दौरान अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को हौसला बढ़ाते जरूर नजर आ जाती हैं। प्रीति फिलहाल परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही हैं। वह घर पर जुड़वा बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं।

फिर भी अधिकतर सेलेब्रिटी की जैसे प्रीति को भी फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर अपने बेटे और बेटी संग कई फोटो शेयर करती रहती हैं। अब प्रीति ने खुलासा किया है कि वो अपने बच्चों को ‘कोई मिल गया’ के गाने सुनाकर सुलाती हैं। दरअसल मंगलवार (8 अगस्त) को इस फिल्म की रिलीज के 20 साल पूरे हो गए। इस मौके पर प्रीति ने फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए।

इस दौरान प्रीति ने बताया कि ‘कोई मिल गया’ फिल्म मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक (शीर्षक गीत) मेरे जुड़वा बच्चों को बेहद पसंद हैं। इस गाने मदद से मैं बच्चों को सुलाती हूं। कोई मिल गया गाना कुछ ऐसा है, जिसे मैं तब बजाती हूं…जब मेरे बच्चे सोते नहीं हैं, तो यह गाना उन्हें शांत करने में मदद करता है।

वे दोनों मेरी लाइफ का जादू हैं। फिल्म में जैसे जादू का किरदार ‘रोहित’ (ऋतिक रोशन) की जिंदगी में खुशियां लाता है, वैसे ही मेरे बच्चे मेरी जिंदगी में लाए हैं। बता दें कि प्रीति अंतिम दफा बड़े पर्दे पर साल 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार