न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहली बार दिखा परिणीति का बेबी बंप, 8 माह बाद इसे फिर किया लॉन्च, इन दो सितारों के घर पड़ी रेड

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की थी। वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब वह पहली बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 8:50:59

2 News : पहली बार दिखा परिणीति का बेबी बंप, 8 माह बाद इसे फिर किया लॉन्च, इन दो सितारों के घर पड़ी रेड

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की थी। वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब वह पहली बार पब्लिकली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। लंबे समय से स्पॉटलाइट से दूर रहीं परिणीति ने सरप्राइज देते हुए 8 महीने बाद अपना यूट्यूब चैनल दोबारा लॉन्च किया है। वीडियो में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और प्यारा सा बेबी बंप साफ दिख रहा है, जिसे देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। परिणीति मजेदार अंदाज में व्लॉगिंग करती, पॉडकास्ट आजमाती और कुकिंग की कोशिश करती दिखीं। उन्होंने हंसी-ठिठोली करते हुए यह भी कहा कि व्लॉगिंग करना उतना आसान नहीं है, जितना बाहर से देखने पर लगता है।

अभिनेत्री ने बताया कि पहले उन्होंने कुकिंग वीडियो बनाने की कोशिश की थी, लेकिन फेल हो गईं। मजाक करते हुए कहा कि फराह खान के कुक दिलीप को सारी रेसिपीज आती हैं, इसलिए उन्हें रेसिपी चुनने में मुश्किल आती थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो अब लाइफस्टाइल के कंटेंट पर हाथ आजमाएंगी। परिणीति बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। वीडियो में उनका बेबाक और अनोखा अंदाज देखने को मिला। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टा स्टोरी में भी लगाई है। इससे पहले भी परिणीति प्रेग्नेंसी जर्नी से जुड़े छोटे-छोटे पल सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं।

कुछ दिन पहले परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि इन दिनों उन्हें किस तरह की क्रेविंग्स हो रही हैं। उन्होंने टोमेटो सूप और चीज टोस्ट की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “कभी-कभी डिनर में सिर्फ टमाटर सूप और चीज टोस्ट चाहिए होता है…और कोई मुझे रोक नहीं सकता।” परिणीति प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं और फैंस को भी हर अपडेट देती रहती हैं। परिणीति की शादी साल 2023 में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ उदयपुर में हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल परिणीति छुट्टी पर हैं। पिछली बार उनको दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

इस मामले में जांच के दायरे में आए पृथ्वीराज सुकुमारन और दुलकर सलमान

साउथ इंडियन सिनेमा के मशहूर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन और दुलकर सलमान के घर कस्टम्स प्रिवेंटिव विंग के ‘ऑपरेशन नुमखोर’ के तहत रेड की गई है। इस छापेमारी की वजह भूटान के रास्ते से बिना टैक्स चुकाए लग्जरी गाड़ियों को भारत लाना है। इस मामले में देश के 5 राज्यों में छापेमारी की गई है। केवल केरल की बात की जाए, तो राज्य में 30 जगहों पर रेड की गई है। इसी दौरान दोनों एक्टर के घरों पर भी ऑफिसर तलाशी के लिए पहुंचे। दुलकर का घर कोच्चि के पनमपिल्ली नगर और पृथ्वीराज का घर थेवारा और तिरुवनंतपुरम में है।

दोनों एक्टर के घर की तलाशी ली गई। पृथ्वीराज के घर से कोई भी गाड़ी नहीं मिली। दोनों की गाड़ियों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है। इस मामले में दोनों कलाकारों की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। एक्टर्स के घर के अलावा राज्य के अलग-अलग कार शोरूम और बिजनेसमैन के घरों पर भी जांच की जा रही है। कस्टम को जानकारी मिली है कि 8 तरह की कारों को कर चोरी के लिए फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिये भूटान के रास्ते बिना टैक्स दिए लाया गया है। अधिकारियों के अनुसार छापेमारी में मिलने वाली गाड़ियों को जब्त किया जाएगा और जिनसे वाहन जब्त किए जाएंगे, उन्हें गाड़ी के डॉक्यूमेंट पेश करने के लिए नोटिस दिया जाएगा।

‘ऑपरेशन नुमखोर’ की बात करें तो मुख्य रूप से केरल के तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोट्टायम, कोझीकोड और मलप्पुरम जिलों में छापेमारी की गई है। जांच एजेंसियों को खुफिया इनपुट मिला था कि भूटान की नीलामी से खरीदी गई महंगी कारें भारत में बिचौलियों के जरिए लाई जा रही हैं। इन्हें हिमाचल प्रदेश में फर्जी पते पर रजिस्टर करवाया गया और बाद में सेलिब्रिटीज और बिजनेसमैन को ऊंचे दामों में बेच दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह